Mahindra XEV 9s को खरीदना हुआ महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत, पढ़ें नई लिस्ट!
भारत में एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा विकल्प Mahindra की ओर से किए जाते हैं। निर्माता की ओर से अपनी SUV Mahindra XEV 9S की कीमत को बढ़ा दिया है। इ ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों को महिंद्रा की ओर से ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से अपनी एसयूवी Mahindra XEV 9S की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। अब इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बढ़ गई कीमत
महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली XEV 9S की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से 70 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।
किसकी कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के पैक वन वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। इस वेरिएंट की कीमत में 70 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
किसकी कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी
महिंद्रा की ओर से जहां एक ओर पैक वन की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है, वहीं पैक थ्री के 79 kWh वेरिएंट्स की कीमत में सबसे कम 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
बाकी वेरिएंट्स की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी
महिंद्रा की ओर से ऑफर किए जाने वाले पैक 2 की कीमत में 60000 रुपये बढ़ाए गए हैं।
कितनी हुई कीमत
बढ़ोतरी के बाद अब महिंद्रा XEV 9S की एक्स शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 30.70 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच