Mahindra XUV 7XO की हुई बंपर बिक्री, सिर्फ सात महीने में हासिल की बड़ी उपलब्धि
महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिकी की जाती है। निर्माता की ओर से XUV 7XO को ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 7XO को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की डिलीवरी को भी जनवरी 2026 में ही शुरू कर दिया गया था और अब तक हजारों यूनिट्स को डिलीवर किया जा चुका है। अब इस एसयूवी ने सात महीनों में किस तरह का कीर्तिमान हासिल किया है। इसको किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। कि तरह के फीचर्स के साथ इसे ऑफर किया गया है। एसयूवी में कितना दमदार इंजन दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
70 हजार यूनिट्स की हुई डिलीवरी
महिंद्रा की ओर से XUV 7XO को ऑफर किया जाता है। लॉन्च के बाद से अब तक इस एसयूवी की 70 हजार यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है। 14 जनवरी से ही इसकी डिलीवरी को शुरू किया गया था। बीते सात महीनों में इस एसयवी ने बिकी का नया कीर्तिमान बनाया है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें Harman Cardon ऑडियो सिस्टम, 540 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, लेन डिपार्चर सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, बॉस मोड, रियर सीट पर स्क्रीन, एड्रेनॉक्स के साथ ही फ्रंट में ट्रिपल स्क्रीन जैसे फीचर को दिया गया है। एसयूवी में पहली बार एलेक्सा और चैट जीपीटी को भी दिया गया है।
कितना दमदार इंजन
महिंद्रा की ओर से इसमें दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे इसे 200 हॉर्स पावर मिलती है और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन से के विकल्प दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें छह स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 13.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 25.79 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच
