Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MG M9 और Cyberster को खरीदना हो गया महंगा, किस गाड़ी की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:59 AM (IST)

    भारत में एमजी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम कार सेगमेंट में MG M9 और MG Cyberster को ऑफर किया जाता ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. MG M9 और Cyberster की कीमतें बढ़ीं

    2. M9 4.05 लाख, Cyberster 5 लाख महंगी

    3. नई कीमतें क्रमशः 79.95 और 82.5 लाख

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता MG की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से प्रीमियम कार सेगमेंट में MG M9 और MG Cyberster को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इन दोनों कारों की कीमत को बढ़ा दिया गया है। निर्माता की ओर से इनकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। अब इनको किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    बढ़ गई कीमत

    एमजी मोटर्स की ओर से प्रीमियम कार सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली MG M9 और MG Cyberster की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इनकी कीमत में निर्माता की ओर से बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है।

    कितनी बढ़ी कीमत

    जानकारी के मुताबिक इन दोनों कारों की कीमत में निर्माता की ओर से पांच लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। निर्माता की ओर से पहले ही जानकारी दी गई थी कि वह जल्‍द ही कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है।

    MG M9 कीमत में कितनी बढ़ोतरी

    निर्माता की ओर से प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में MG M9 को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की कीमत में निर्माता की ओर से 4.05 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

    खबरें और भी

    MG Cyberster की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

    एमजी की ओर से जहां एक ओर एम9 की कीमत में 4.05 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, वहीं MG Cyberster की कीमत में पांच लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

    कितनी हुई कीमत

    MG Select के जरिए ऑफर की जाने वाली इन दोनों कारों की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब MG M9 की एक्‍स शोरूम कीमत 79.95 लाख रुपये हो गई है। वहीं MG Cyberster की एक्‍स शोरूम कीमत 82.5 लाख रुपये हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XEV 9s को खरीदना हुआ महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत, पढ़ें नई लिस्ट!