विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 300 किमी से ज्यादा रेंज और GPS जैसे कई फीचर्स

Updated: Fri, 28 Aug 2026 05:38 PM (IST)

Ola Electric S1Z Price: ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में नया Ola S1Z स्कूटर लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ola Electric ने भारत में OLA S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर को 79,999 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। Ola Electric S1Z क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड और कई एडवांस फीचर्स से लैस है और इसका टॉप वेरिएंट सिंगल चार्ज में 301 किमी तक की रेंज का दावा करता है।

वेरिएंट और कीमत

Ola का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कुल दो वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा जिसमें बेस-स्पेक ट्रिम 3.1kWh बैटरी पैक के साथ आती है तो वहीं, टॉप-स्पेक वेरिएंट 5.1kWh बैटरी पैक के साथ आता है। टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

Feature

Specifications

Battery Pack Options

3.1 kWh/5.1 kWh

Claimed Range

179 km/301 km

Battery Type

Bharat Cell Technology, LFP Cells

Pricing (ex-showroom)

Rs 79,999 & Rs 99,999

Key Features

Cruise control, reverse mode, regenerative braking, OTA software Updates, and more

Bharat Cell LFP तकनीक

OLA S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर उन सेल्स से चलता है जो ब्रांड की भारत सेल तकनीक का हिस्सा है। भारत सेल प्लैटफॉर्म 46-सीरीज लिथियम आयरन फॉस्पेट (LFP) बैटरी केमिस्ट्री पर आधारित है जिसके प्रोडक्शन ब्रांड की तमिलनाडु स्थित फैक्ट्री में किया जाता है और इसे बेंगलुरू में स्थित कंपनी के बैटरी इनोवेशन सेंटर में विकसित किया गया है।

LFP बैटरीज में भारतीय बाजार में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले निकेल-मैग्नीज कोबाल्ट बैटरियों की तुलना में बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस होती है।

बैटरी और रेंज

Ola Electric S1Z में दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं- 3.1kWh और 5.1kWh। छोटे बैटरी पैक की IDC के मुताबिक सिंगल चार्ज में 179 किमी तक की रेंज का दावा किया गया है। दूसरी तरफ, बड़े बैटरी पैक की IDC क्लेम्ड रेंज 301 किमी है।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

इस स्कूटर में ब्रांड के MoveOS 5 सॉफ्टवेयर प्लैटफॉर्म पर चलता है और यह क्रूज कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, GPS नेविगेशन, OTA सॉफ्टवेयर अपडेट, रिवर्स मोड और ईजी पार्क-लो स्पीड मैन्यवरिंग जैसे कई एडवांस फीचर्स से लैस है।

कलर ऑप्शन और डिलीवरी

Ola S1Z कुल चार कलर विकल्पों में पेश किया जाएगा- White, Anthracite, Sky Splash Blue और Matcha Green। कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई कि 3.1kWh बैटरी पैक वर्जन की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी जबकि 5.1kWh बैटरी पैक वर्जन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को मार्च 2026 तक इंतजार करना होगा। 

यह भी पढ़ें- Range Rover Sport Twenty लिमिडेट एडिशन हुआ लॉन्च, मिलेगा 537hp वाला पावरफुल इंजन और नया कलर