विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Porsche Cayenne Electric होगी भारत में लॉन्‍च, 643 किलोमीटर की रेंज के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Updated: Mon, 31 Aug 2026 05:29 PM (GMT+05:30)

भारत में सामान्‍य कारों के साथ ही लग्‍जरी और स्‍पोर्ट्स कारों की भी मांग रहती है। जिसे देखते हुए पोर्श ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में सामान्‍य कारों के साथ ही अब महंगी और स्‍पोर्ट्स कारों की मांग भी बढ़ रही है। इसी क्रम में पोर्श की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Porsche Cayenne के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। कितनी रेंज मिल सकती है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Porsche Cayenne इलेक्‍ट्रिक

भारतीय बाजार में जल्‍द ही पोर्श की ओर से कैयेन इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को अभी तक दमदार इंजन के साथ ऑफर किया जाता है।

क्‍या होगी खासियत

जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन में भी उसी तरह के बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा, जिनको इसके इंजन वाले वर्जन में किया जाता है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.5 इंच की कर्व्ड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वैकल्पिक 14.9 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले, ऑगमेंटेड -रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलिटेड फ्रंस सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 14-स्पीकर के साथ बोस का ऑडियो सिस्‍टम, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

कितनी होगी रेंज

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में 113kWh की बैटरी को दिया जाएगा। जिससे 1156 हार्स पावर और 1150 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। यह इलेक्ट्रिक SUV 0 से 100kmph की स्पीड 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 230kmph है। इसमें दी गई बैटरी से इसे 642 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

पोर्श की ओर से भारतीय बाजार में इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को 30 सितंबर को लॉन्‍च किया जा सकता है। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद के मुताबिक इसे दो करोड़ रुपये के आस पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?