विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूसी राष्‍ट्रपति Vladimir Putin ने चलाई Volga H50, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत

Updated: Mon, 31 Aug 2026 07:00 PM (IST)

रूस के राष्‍ट्रपति Vladimir Putin को भी कारों का काफी शौक है। हाल में ही उनको चीन के वाहन निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दुनिया के कई देशों के राष्‍ट्रपति अपने लिए बनाई गई खास गाड़ी में ही सफर करना पसंद करते हैं। हाल में ही रूस के राष्‍ट्रपति Vladimir Putin भी एक गाड़ी को चलाते हुए नजर आए हैं। रूसी राष्‍ट्रपति ने किस गाड़ी को चलाया है। इसमें कितना दमदार इंजन मिलता है। किस तरह की खासियत को दिया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Vladimir Putin ने चलाई गाड़ी

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने हाल में ही एक गाड़ी को चलाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाड़ी चलाने से पहले पुतिन ने उसकी जानकारी ली और गाड़ी में बैठकर भी देखा। पुतिन ने इस गाड़ी को निजनी नोवगोरोड के मशहूर गोर्की ऑटोमोटिव प्लांट के दौरे के दौरान चलाया। वीडियो में पुतिन कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर उसे चलाते दिख रहे हैं।

कौन सी है गाड़ी

रूसी राष्‍ट्रपति ने जिस गाड़ी को चलाया है वह Volga H 50 है, जो चीन के Geely के स्‍वामित्‍व वाला ब्रॉन्‍ड है। यह गाड़ी कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन के साथ ऑफर की जाती है। 

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस गाड़ी में दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 238 हॉर्स पावर और 350 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ आठ स्‍पीड आटोमैटिक ट्रांसमिशन को भी दिया जाता है। इसमें ऑल व्‍हील ड्राइव तकनीक भी मिलती है।

कैसे हैं फीचर्स

वोल्‍गा की ओर से एच 50 एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इस एसयूवी में एलइ्रडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, मसाज और मेमोरी फंक्‍शन सीट, 12 स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स दिए जाते हैं।

कितनी है कीमत

रूस में इस गाड़ी की कीमत 41.99 लाख रुबल है जो भारतीय रुपये में करीब 46.59 लाख रुपये होते हैं।

यह भी पढ़ें- रूसी राष्‍ट्रपति Putin की Aurus Senat में क्या है खास, अभेद किले जैसी इस कार के फीचर्स देखकर आपके उड़ जाएंगे होश