जल्द आ रही Range Rover Sport Electric, मॉडर्न लुक और पावर के साथ मिलेगा बेहतर परफॉर्मेंस
Range Rover Sport Electric: रेंज रोवर ने अपनी नई स्पोर्ट इलेक्ट्रिक की घोषणा कर दी है। यह मॉडर्न तकनीक और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ जल्द लॉन्च हो सकती ह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Range Rover ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक के जल्द आने की पुष्टि कर दी है। ब्रिटिश समर सीजन के दौरान कई खास इवेंट्स में दिखाई गई Range Rover Electric के बाद अब रेंज रोवर स्पोर्ट इस तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रे के साथ आएगा जिससे बिना किसी मेहनत के बेहतरीन परफॉर्मेंस मिल सके।
गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड
वीकेंड के दौरान, UK में Goodwood Festival of Speed के एक प्रिव्यू इवेंट में Range Rover Sport Electric को पेश किया गया। अपने शानदार परफॉर्मेंस के इतिहास को याद करते हुए, जैसे चीन में हेवन गेट की 999 सीढ़ियां चढ़ना और आइसलैंड के स्पिलवे पर चढ़ाई करना, रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक ने गुडवुड मोटर सर्किट पर कई ड्राइविंग चुनौतियों का सामना किया।

मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल
Range Rover Sport Eletric में कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है जो इसे और ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करती है। नए चेसिस ट्यूव और बेहतर ऑडियो साउंड के साथ इसका अनुभव और भी बढ़ जाता है जिससे किसी भी तरह के रास्ते पर गाड़ी चलाने का एक अनोखा फील मिलता है।
पावरट्रेन लाइन-अप
इस साल के अंत में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होने के साथ ही Range Rover Sport का पावरट्रेन लाइन-अप पूरा हो जाएगा। ग्राहकों के लिए प्लग-इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड, माइल्ड हाइब्रिड V8 पेट्रोल और सिक्स-सिलिंडर पेट्रोल-डीजल के रूप में जरूरत के हिसाब से सही ऑप्शन उपलब्ध हैं।
खबरें और भी
नई रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक को इस तरह तैयार किया गया है कि यह ब्रांड की सबसे स्पोर्टी पहचान की तरह ही ड्राइविंग का शानदार एक्सपीरियंस दे सके। इसके बारे में बाकी की जानकारियां इस साल के अंत तक बताई जा सकती हैं।