विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Range Rover Sport Twenty लिमिडेट एडिशन हुआ लॉन्च, मिलेगा 537hp वाला पावरफुल इंजन और नया कलर

Updated: Fri, 28 Aug 2026 05:03 PM (IST)

Range Rover Sport Twenty Edition: जगुआर लैंड रोवर ने रेंज रोवर स्पोर्ट एडिशन को 1.90 करोड़ रुपए में लॉन्च कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jaguar Land Rover ने Range Rover Sport Twenty Edition को 1.90 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) में लॉन्च कर दिया है। निर्माता के मुताबिक, यह लिमिटेड-रन वर्जन 2004 में प्रदर्शित मूल रेंज स्टॉर्मेर कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। भारत में Range Rover Sport Twenty Edition की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

कलर और पेंट

एक्सटीरियर पर इसमें एडिशन-स्पेशल अल्ट्रा-मैटेलिक सैंगुइनेलो ऑरेंज पेंट फिनिश मिलता है जो स्ट्रोमर ऑरेंज Range Rover कॉन्सेप्ट और वेसुवियस ऑरेंज फर्स्ट एडिशन रेंज रोवर के प्रेरित है। इसके अलावा, जे और कलर ऑप्शन इसमें शामिल किए गए हैं- Santorini Black और Ostuni White।

RANGE rover sport twenty edition back

डिजाइन और व्हील्स

इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए ब्रांड ब्लैक एक्सटीरियर पैक के साथ-साथ सिल्वर ब्लैक में फिनिश किए गए 23-इंच के पहिए भी मिलते हैं। इसके स्पेशल-एडिशन स्टेटस की याद दिलाने के लिए इसमें Twenty बैजिंग और डिटेलिंग भी मिलती है।

RANGE rover sport twenty edition side

इंटीरियर डिजाइन और फीचर्स

इसके अंदर, स्कफ प्लेट्स पर इल्यूमिनिटेड Twenty बैजिंग और सेंटर कंसोल पर ट्वेंटी स्क्रिप्टिंग दी गई है। सीटें काफी हद तक वैसी ही हैं जिसमें Range Rover Sport SV से ली गए Ebony विंडसर लेदर सीटें शामिल हैं। इसके अलावा, केबिन को और खास महसूस कराने के लिए इंटीरियक में Forged कार्बन वेनीर और ब्लैक स्वीड-क्लॉथ हेडलाइनिंग मिलती है।

RANGE rover sport twenty edition interior

इंजन और परफॉर्मेंस

पावरट्रेन की बात करें तो यह स्टैंडर्ड Range Rover Sport जैसा ही है। बता दें कि, इसमें 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो माइल्ड-डाइब्रिड इंजन मिलता है जो 537hp की पावर और 750nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन की मदद से यह SUV सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Renault Kwid Facelift 2027 हुई लॉन्च, 4 एयरबैग और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग के साथ मिले एडवांस फीचर्स