Renault Triber के टॉप वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI
भारतीय बाजार में Renault की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Renault Triber को ऑफर किया जाता है। अगर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में रेनो की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में नई Renault Triber को ऑफर किया जाता है। रेनो की इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Renault Triber कीमत
Renault की ओर से Triber के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.48 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 63 हजार रुपये आरटीओ और करीब 38 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Renault Tiber की ऑन रोड कीमत करीब 9.49 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.49 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 7.49 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 12171 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 7.49 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12171 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Renault Triber टॉप वेरिएंट के लिए करीब 2.74 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 12.22 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
रेनो की ओर से Triber को बजट एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Kia Carens जैसी बजट एमपीवी कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे एंट्री लेवल सेगमेंट की एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।
