Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Renault Triber को मिलेगा पावरफुल टर्बो इंजन, जानिए कब होगा लॉन्च

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:00 AM (IST)

    Renault Triber: लंबे इंतजार के बाद Renault Triber अब 7-सीटर कार ज्यादा पावरफुल टर्बो इंजन और CNG अवतार में आ रही है। जानिए इसके फीचर्स और कब तक हो सकत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Triber के आने से पहले ही ऐसी चर्चाएं थी कि इसमें 1-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी ने 2019 में Triber को लॉन्च तो कर दिया लेकिन इसमें वह पावरफुल इंजन नहीं दिया गया। यहां तक कि जब इस गाड़ी का नया मॉडल आया तब भी इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन की कमी बनी रही।

    Renault Triber का नया इंजन

    Renault Triber का नया मॉडल जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था। इस कार के आने से पहले ही लोग उम्मीद कर रहे थे कि इसमें 1-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो इसे और भी पावरफुल बना देगा। हालांकि, कंपनी ने 2019 में इसे पहली बार लॉन्च किया और फिर 2025 में नया मॉडल लाया लेकिन अब तक इसमें टर्बो-इंजन नहीं दिया गया था।

    हालांकि, अब कई रिपोर्टों के मुताबिक यह इंतजार खत्म होने वालाहै और इस साल 2026 में Renault Triber में आखिरकार ज्यादा पावर वाला नया टर्बो इंजन मिलने वाला है।

    कैसा होगा नया इंजन?

    इस नए इंजन का कोड नेम HR10 है। दिलचस्प बात यह है कि Renault ने इस इंजन को 2021 में अपनी Kiger कार में दे दिया था लेकिन Triber में अब तक नहीं दिया। खबरों के मुताबिक, यह 1-लीटर टर्बो इंजन न केवल CVT के साथ आएगा बल्कि इस CNG के साथ पेश किया जाएगा। इससे ग्राहकों के पास ज्यादा पावर और बेहतर माइलेज चुनने के ज्यादा विकल्प होंगे।

    कब होगा लॉन्च?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, Renault Triber का नया टर्बो इंजन वाला मॉडल सितंबर या अक्टूबर 2026 के आसपास आ सकता है। इसमें 1-लीटर का 3-सिलिंडर इंजन होगा जो Nissan Magnite और Renault Kiger में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन 100hp की पावर और 160nm का टॉर्क देता है।

    साथ ही, इस कार में आपको 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। ज्यादा टॉर्क होने की वजह से Triber अब भारी वजन को और भी आसानी से खींच पाएगी और चलाने में ज्यादा दमदार लगेगी।

    यह भी पढ़ें- Ather, Ola या TVS; ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतने से शुरू