Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Royal Enfield Shotgun 650 का रफ क्रॉफ्ट वर्जन हुआ लॉन्‍च, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:00 AM (IST)

    वाहन निर्माता रॉयल एनफील्‍ड की ओर से Shotgun 650 मोटरसाइकिल के खास एडिशन के तौर पर रफ क्रॉफ्ट वर्जन को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्‍ड की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 650 सीसी सेगमेंट में Royal Enfield Shotgun 650 को ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल के खास एडिशन के तौर पर रफ क्रॉफ्ट को लॉन्‍च किया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुआ खास एडिशन

    रॉयल एनफील्‍ड की ओर से भारतीय बाजार में 650 सीसी सेगमेंट में शॉटगन को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल के खास एडिशन के तौर पर रफ क्रॉफ्ट एडिशन को लॉन्‍च कर दिया गया है।

    क्‍या है खासियत

    निर्माता की मोटरसाइकिल के इस एडिशन को ताइवान की रफ क्रॉफ्ट्स की ओर से तैयार किया गया है। जिसे रॉयल एनफील्‍ड ने ICEMA 2025 में भी दिखाया था। इसे एक कैलिबर रॉयल कस्‍टम मोटरसाइकिल से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। इस मोटरसाइकिल को दुनियाभर में सीमित संस्‍करण के तौर पर ऑफर किया गया है, जिसकी सिर्फ 100 यूनिट्स को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया गया है। जिसमें से सिर्फ 25 यूनिट्स को भारत में ऑफर किया गया है।

    एडिशन में क्‍या है खास

    रॉयल एनफील्‍ड शॉटगन 650 के रफ क्रॉफ्ट एडिशन में निर्माता की ओर से फ्रंट फेंडर, फ्यूल टैंक, साइड पैनल और रियर फेंडर पर सोने की परत को चढ़ाया है। इसके साथ ही फ्यूल टैंक पर रफ क्रॉफ्ट के कोलेबरेशन का बैज पीतल में बनाकर लगाया गया है। इसी पर एक से 100 के बीच नंबर को भी दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि वह मोटरसाइकिल किस नंबर पर बनाई गई है।

    खबरें और भी

    कैसे करें रजिस्‍ट्रेशन

    जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को सिर्फ उन लोगों के लिए उपलब्‍ध करवाया जाएगा, जो इसे ड्रॉप सेल के लिए पहले से ही रजिस्‍ट्रेशन करवाएंगे। इसके लिए निर्माता की वेबसाइट पर और डीलरशिप के जरिए बुकिंग भी करवाई जा सकती है। देश में ड्रॉप सेल 30 जुलाई को सुबह सात बजे से शुरू की जाएगी। जिसके बाद चुनिंदा लोगों को ई-मेल के जरिए सूचना दी जाएगी।

    कितनी है कीमत

    निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल की कीमत 5.75 लाख रुपये रखी गई है। इसके सामान्‍य वर्जन की कीमत 4.01 लाख रुपये से 4.16 लाख रुपये एक्‍स शोरूम है।

    यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?