Studds ने Trooper Trail हेलमेट लॉन्च किया, 2125 रुपये में मिलेगी डबल सुरक्षा
भारत में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों के साथ सड़क हादसे होते हैं। इसे कम करने के लिए हेलमेट का उपयोग करना काफी जरूरी है। हेलमेट निर्माता Studds की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर साल लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो जाती है। इन हादसों में से सबसे ज्यादा संख्या दो पहिया वाहनों की होती है। जिनमें लोग बिना हेलमेट सफर करते हैं। हादसों से बचाने के लिए Studds की ओर से नए हेलमेट के तौर पर ट्रूपर ट्रेल हेलमेट को लॉन्च किया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इस हेलमेट को लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Studds का नया हेलमेट हुआ लॉन्च
हेलमेट निर्माता स्टड्स की ओर से भारतीय बाजार में नए हेलमेट के तौर पर ट्रूपर ट्रेल को लॉन्च किया गया है। नए हेलमेट को फुल फ्ल्पि फेस के साथ भारतीय बाजार में ऑफर किया गया है।
क्या है खासियत
निर्माता की ओर से इस हेलमेट को रंग बदलने वाली फिनिश के साथ ऑफर किया गया है। जिसके साथ ही इस हेलमेट को एबीएस और ईपीएस के साथ बनाया गया है। इसमें स्क्रैच प्रतिरोधिी कोटिंग भी की गई है और इसमें रिप्लेसेबल लाइनर भी दिए गए हैं।
कितना है सुरक्षित
हेलियोस इफेक्ट हेलमेट को निर्माता की ओर से बेहतरीन सुरक्षा के साथ ऑफर किया गया है। इस हेलमेट को आईएसआई और डीओटी सर्टिफिकेट दिया गया है। जिससे यह काफी सुरक्षित हेलमेट में से एक हो गया है।
खबरें और भी
अधिकारियों ने कही यह बात
स्टड्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ भूषण खुराना ने कहा कि मॉड्यूलर हेलमेट श्रेणी में Trooper हमेशा से हमारे सबसे मजबूत उत्पादों में से एक रहा है। Trail डिज़ाइन के साथ, हम इस परिवार को और आगे बढ़ा रहे हैं, जो खोज और रोज़मर्रा की राइडिंग दोनों के रोमांच को दर्शाता है। आज के राइडर्स ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो सुरक्षा, कार्यक्षमता और विशिष्ट स्टाइल का संयोजन प्रदान करें। Trooper Trail को Trooper सीरीज़ के भरोसेमंद प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए, ठीक यही सब प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस हेलमेट को भारतीय बाजार में 2125 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?