विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Tigor Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, जानिए क्या मिल सकते हैं फीचर्स और इंजन

Updated: Sat, 29 Aug 2026 12:29 PM (IST)

TATA Tigor Facelift: TATA Tiago के बाद अब कंपनी TATA Tigor का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें नया डिजाइन, फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors ने हाल ही में डिजाइन और फीचर्स में कई बदलावों के साथ TATA Tiago 2026 को लॉन्च किया है। अब ऐसा लगता है कि ब्रांड फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने अपनी सेडान TATA Tigor को अपग्रेड करने की प्लानिंग बना रहा है। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या फीचर्स और सुविधाएं मिल सकती हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

2026 TATA Tigor Facelift के इंटीरियर की डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि यह कॉम्पैक्ट सेडान हाल ही में लॉन्च की गई TATA Tiago से अपना इंटीरियर और फीचर्ल लेगी। इस तरह, TATA Tigor Facelift में एक नया डैशबोर्ड, फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया सेंटर कंसोल और नया स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है।

Tigor Facelift 2026 में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिकली पावर्ड ORVMs, नए रियर एसी वेंट्स, फास्ट-चार्जिंग पोर्ट, 6 एयरबैग मिलने की उम्मीद है।

कैसा हो सकता है डिजाइन?

2026 TATA Tigor Facelift के एक्सटीरियर में कई बदलाव होने की उम्मीद है। आगे का हिस्सा पतला दिखता हो सकता है और इसमें बीच में एक कनेक्टिंग बार के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स मिल सकती हैं। साथ ही, उम्मीदहै कि कनेक्टिंग बार ग्लॉस ब्लैक शेड में फिनिश किया जाएगा जैसे कि TATA Tiago पर देखा गया था। हाल ही में डिजाइन पेटेंट में नए बंपर भी देखे गए थे दिसमें बड़े एयर वेंट और पिक्लेस-स्टाइल LED फॉग लैंप शामिल है।

इसके अलावा TATA Tigor Facelift में 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है। पीछे की तरफ इसमें वर्टिकल रिफ्लेक्टर के साथ सिंपल बंपर है और टेललाइट्स भी एक बार से जुड़ी हुई है।

इंजन और पावर

2026 TATA Tigor Facelift में वही 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से मिल सकता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन विकल्प के साथ जोड़ा जा सकता है। यही इंजन CNG के साथ भी मिल सकता है। जहां पेट्रोल इंजन 86hp की पावर देता है तो वहीं CNG के साथ 75.5hp की पावर दे सकता है।

TATA Tigor EV 2026 में भी वही डिजाइन एलिमेंट्स होंगे लेकिन इसके भी 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ जारी रहने की उम्मीद है। इसमें सिंगल चार्ज में 285 किमी की रेंज का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें- TATA जल्द लॉन्च करेगा नई कॉम्पैक्ट सेडान, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेगा नया और प्रीमियम लुक