विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस महीने लॉन्‍च होने के लिए तैयार चार बेहतरीन कारें, Kia से लेकर Porsche कर रही बड़ी तैयारी

Updated: Tue, 01 Sep 2026 11:00 AM (IST)

भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। इस महीने कई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए समय समय पर निर्माताओं की ओर से कारों को अपडेट किया जाता है और कई नई कारों को लॉन्‍च किया जाता है। सितंबर महीने में किस निर्माता की ओर से किस गाड़ी को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Baleno Facelift होगी लॉन्‍च

मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस कार के फेसलिफ्ट को अगले कुछ दिनों में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसके फेसलिफ्ट को भारत में 5 सितंबर को लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें अंडरबॉडी सीएनजी, नए फीचर्स, नया एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

Kia Sorento

किआ की ओर से भी एसयूवी सेगमेंट में नई एसयूवी के तौर पर सोरेंटो को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। साथ ही इस एसयूवी में दमदार इंजन भी मिलता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर चार सितंबर को लॉन्‍च किया जाएगा।

Renault Triber Turbo

रेनो की ओर से भारतीय बाजार में कई कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही ट्राइबर को टर्बो इंजन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। जिससे यह एमपीवी पहले से ज्‍यादा बेहतर हो सकती है। इसी के साथ इस एमपीवी में सीएनजी का विकल्‍प भी दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसे भारत में सितंबर के आखिरी हफ्ते में लॉन्‍च किया जा सकता है।

Porsche Cayenne Electric

पोर्श की ओर से भी भारतीय बाजार में कई कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से भारतीय बाजार में ऑफर की जा रही कैयेन के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को औपचारिक तौर पर भारत में 30 सितंबर को लॉन्‍च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?