Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही Mid Size SUVs, Top 5 में कौन शामिल

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    भारत में एसयूवी सेगमेंट की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किस निर्माता की किस एसयूवी की बि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई बेहतरीन मिड साइज एसयूवी को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किन पांच मिड साइज एसयूवी की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top 5 लिस्‍ट में किस निर्माता की कौन सी एसयूवी शामिल हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    सबसे ज्‍यादा रही Mahindra Scorpio की मांग

    बीते महीने के दौरान देश में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा मांग Mahindra Scorpio की रही है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने इस एसयूवी की 14097 यूनिट्स की बिक्री हुई है। आंकड़ों के मुताबिक इस एसयूवी की बिक्री में 11 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

    Maruti Victoris की भी रही मांग

    मारुति की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर विक्‍टोरिस की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की बीते महीने 10035 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

    तीसरे नंबर पर रही Kia Seltos

    किआ की ओर से सेल्‍टॉस एसयूवी को इसी साल अपडेट किया गया है। जिसके बाद इसकी नई जेनरेशन की बाजार में लगातार मांग बढ़ रही है। निर्माता की इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 9654 यूनिट्स की बिक्री हुई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल बिक्री में 85 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

    अगले नंबर पर रही Mahindra XUV 7XO

    महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 7XO को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने 9244 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

    Top 5 में शामिल हुई Toyota Urban Cruiser Hyryder

    टोयोटा की ओर से भी मिड साइज एसयूवी के तौर पर अर्बन क्रूजर हाइराइडर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 9104 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में 22 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?