Triumph Speed Twin 1200 TFC भारत में हुई लॉन्च; बिकेंगे सिर्फ 750 यूनिट्स, यहां देखें कीमत और फीचर्स
Triumph Limited Edition Launch: ट्रायम्फ इंडिया ने अपनी नई लिमिटेड-एडिशन बाइक को 21 लाख रुपए में लिस्ट कर दिया है। यह दमदार इंजन, बेहतर फीचर्स और स्पो ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में सामने आने के ठीक एक दिन बाद Triumph Speed Twin 1200 TFC को ट्रायम्फ इंडिया की वेबसाइट पर 21 लाख रुपए की कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। यह एक लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल है जो स्पीड ट्विन 1200RS पर आधारित है। इसमें बेहतर अपग्रेड किए गए हार्डवेयर दिए गए हैं। इस बाइक के सिर्फ 750 यूनिट्स ही बेचे जाएंगे।
स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन
इस मोटरसाइकिल में क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए गए हैं जो स्टैंडर्ड RS मॉडल की तुलना में राइडर को एक ज्यादा स्पोर्टी पोजीशन देते हैं। Speed Twin 1200 TFC में वही 1200cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो स्पीड ट्विन 1200RS में आता है। यह इंजन 7,750rpm पर 105hp की पावर और 4,250rpm पर 112nm का टॉर्क जनरेट करता है।
चेसिस में बदलाव
सबसे बड़े बदलाव इसके चेसिस और एर्गोनॉमिक्स में किए गए हैं। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए गए हैं जो राइडर को एक ज्यादा अग्रेसिव और स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन देते हैं। हालांकि, इसका ब्रेकिंग हार्डवेयर पुराना ही है जिसमें आगे की तरफ Brembo Stylema M4.30 ब्रेक कैलिपर मिलता है लेकिन इस TFC मॉडल में एक अलग से Brembo MCS एडजस्टेबल ब्रक लीवर जोड़ा गया है।
कलर ऑप्शन और लुक
यह बाइक सिर्फ एक खास Obsidian Gold कलर स्कीम में उपलब्ध है। इसमें मैटेलिक ब्लैक बेस के साथ सुनहरी मैटेलिक डिटेलिंग दी गई है। इसके मडगार्ड, साइड पैनल और हील प्लेट्स पर कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही, इसमें हाथ से सिली हुई सिंगल सीट मिलती है।
खबरें और भी
भारत में एंट्री
Triumph India ग्लोबल मार्केट पर पेश होने वाले मॉडल्स को भारतीय बाजार में बहुत तेजी के लाने के लिए जानी जाती है। इसमें खासतौर पर लिमिटेड-रन वाली गाड़ियां शामिल हैं। इससे पहले, दुनिया भर में सिर्फ 800 यूनिट्स तक सीमित SSpeed Twin 1200 Cafe Racer Edition को भी भारत के लिए लिस्ट किया गया था।