इस साल लॉन्च हो सकती है Volvo EX90 इलेक्ट्रिक SUV, जानें क्या-क्या मिल सकते हैं फीचर्स
Volvo EX90 Debut: वोल्वो अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 को इस साल लॉन्च हो सकती है। शानदार रेंज और बेहतरीन सुरक्षा वाली इस कार के फीचर्स की पूरी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volvo इस साल EX90 भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकती है। यह Volvo की दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी या EV होगी। इसके साथ ही, यह स्वीडिश कार निर्माता की दुनिया भर में सबसे प्रमुख कार है।
बैटरी और मोटर विकल्प
Volvo EX90 को 800V आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। इसमें 92kWh और 106kWh बैटरी के दो विकल्प मिलते हैं। 92kWh बैटरी वाले मॉडल में पीछे की तरफ एक मोटर (RWD) दी गई है जो 333hp की पावर और 480nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 6.6 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी WLTP-रेटेड रेंज 565 किमी है।
106kWh बैटरी मॉडल की पावर
106kWh बैटरी वाली EX90 में डुअल-मोटर AWD सेटअप मिलता है। इसके बेस वेरिएंट 456hp और 670nm का टॉर्क जनरेट करता है जबकि इसके टॉप परफॉर्मेंस वेरिएंट में यह 680hp और 870nm का टॉर्क जनरेट करता है।
रफ्तार के मामले में, इसका बेस वेरिएंट सिर्फ 5.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है, जबकि परफॉर्मेंस वेरिएंट को इतनी ही रफ्तार पकड़ने में 4 सेकंड का समय लगता है।
अगर WLTP रेंज की बात करें, तो कम पावर वाले 106kWh वेरिएंट में 608 किमी की रेंज मिलती है और परफॉर्मेंस वेरिएंट में 602 किमी की रेंज मिलती है।
रफ्तार और रेंज
रफ्तार के मामले में, इसका बेस वेरिएंट सिर्फ 5.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है, जबकि परफॉर्मेंस वेरिएंट को इतनी ही रफ्तार पकड़ने में 4 सेकंड का समय लगता है। अगर WLTP रेंज की बात करें, तो कम पावर वाले 106kWh वेरिएंट में 608 किमी की रेंज मिलती है और परफॉर्मेंस वेरिएंट में 602 किमी की रेंज मिलती है।
केबिन और डैशबोर्ड
अंदर की तरफ EX90 का मिनिमलिस्टिक डैशबोर्ड देखने में काफी आकर्षक लगता है। इस पर 14.5 इंच की गूगल-आधारित पोट्रेट टचस्क्रीन दी गई है जिससे कार के ज्यादातर फीचर्स कंट्रोल होते हैं। इसमें फिजिकल बटन बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, कार के अंदर एक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, लेयर्ड डिजाइन वाला थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक पतली 9-इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 13.2 इंच की हेड्स-अप डिस्प्ले मिलती है।
खबरें और भी
फीचर्स और सुरक्षा
Volvo EX90 में OTA अपडेट के लिए 5G कनेक्टिविटी, डिजिटल की, एंबिएंट लाइटिंग और फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें केबिन एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जिंग पैड, 360-डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, Bose साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटो पार्क असिस्ट की सुविधा दी गई है।
यह कार लेवल-3 ADAS और V2L जैसे फंक्शन के साथ आएगी। इसे Volvo की अब तक की सबसे सुरक्षित कार माना गया है जिसे Euro NCAP और NCAP दोनों से ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें- नए लुक और फीचर्स के साथ आ रही है Toyota Hilux, कंपनी ने जारी किया इसका पहला टीजर