विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda ADV 160 मैक्सी-स्कूटर हुआ लॉन्‍च, कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Updated: Tue, 25 Aug 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारत में कई दो पहिया वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंंडिया की ओर से कई उत्‍पादों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर नए मैक्‍सी स्‍कूटर Honda ADV 160 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda ADV 160 हुआ लॉन्‍च

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में नए मैक्‍सी स्‍कूटर के तौर पर Honda ADV 160 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को कुछ समय पहले ही पेश किया गया था।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को मैक्‍सी स्‍कूटर की तरह डिजाइन किया गया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके अलावा स्‍कूटर में सिंगल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, एचएसटीसी और 27 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस जैसे फीचर्स को भी दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

होंडा की ओर से इस स्‍कूटर में 156.93 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। इसके साथ ही यह स्‍कूटर ई85 फ्लेक्‍स फ्यूल के साथ भी चलाया जा सकता है। जिससे यह देश का पहला फ्लेक्‍स फ्यूल स्‍कूटर बन गया है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को भारतीय बाजार में 1.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसकी डिलीवरी को अक्‍टूबर से शुरू किया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में होंडा के एडीवी 160 स्‍कूटर का सीधा मुकाबला Yamah Aerox, Suzuki Burgman जैसे स्‍कूटर के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak Scooter Review: कैसा है बजाज का सबसे सस्‍ता इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर चेतक 2501 , क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?