विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda Rebel 300 क्रूजर सेगमेंट में करेगी धमाका, दमदार इंजन के साथ कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

Updated: Tue, 25 Aug 2026 01:30 PM (IST)

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारत में कई दो पहिया वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंंडिया की ओर से कई उत्‍पादों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर नई मोटरसाइकिल Honda Rebel 300 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda Rebel 300 हुई लॉन्‍च

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल के तौर पर Honda Rebel 300 को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को कुछ समय पहले ही पेश किया गया था।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट में ऑफर किया गया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, एचएसटीसी जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

होंडा की ओर से इस मोटरसाइकिल में 286 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल में ई-क्‍लच तकनीक को भी ऑफर किया गया है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से रेबेल 300 मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 2.22 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। यह कीमत इस मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट की है। इसके ई-क्‍लच वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 2.62 लाख रुपये है।

कब शुरू होगी डिलीवरी

निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसकी डिलीवरी को अक्‍टूबर से शुरू किया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में होंडा की रेबेल 300 मोटरसाइकिल का सीधा मुकाबला Royal Enfield Meteor 350 जैसी मोटरसाइकिल के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Honda ADV 160 मैक्सी-स्कूटर हुआ लॉन्‍च, कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स