विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG Hector Tomahawk हुई PHEV तकनीक के साथ लॉन्‍च, एक बार में चलेगी 1100 किलोमीटर, कितनी है कीमत

Updated: Wed, 26 Aug 2026 02:20 PM (IST)

वाहन निर्माता एमजी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता ने PHEV तकनीक के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में एमजी की ओर से नई एसयूवी के तौर पर MG Hector PHEV को भी लॉन्‍च कर दिया गया है। इस एसयूवी में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्‍च हुई

एमजी ने हैक्‍टर टॉमहॉक एसयूवी के पीएचईवी वर्जन को भी भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। इसी के साथ निर्माता ने इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को भी लॉन्‍च किया है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया है। इसमें प्रोजेक्‍टर एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, इलूमिनेटिड लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर, ग्‍लास एंटीना, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइट, 22.3 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ईको, नॉर्मल, स्‍पोर्ट्स ड्राइविंग मोड्स, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पीएम 2.5 फिल्‍टर, वायरलैस चार्जर, रियर वाइपर और वॉशर, 39.6 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 10 स्‍पीकर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, छह एयरबैग, ईएसपी, एबीडी, एबीएस, टीपीएमएस, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, 360 डिग्री कैमरा, ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार इंजन

एमजी की ओर से एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे इसे 75 किलोवाट की पावर और 125 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ 20.5 kWh की क्षमता की बैटरी को भी दिया गया है, जिससे इसे 115 किलोमीटर की प्‍योर ईवी रेंज मिलती है। बैटरी के साथ एसयूवी को 148 किलोवाट की पावर और 237 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को 1100 से ज्‍यादा किलोमीटर एक बार टैंक फुल करवाने के बाद चलाया जा सकता है। इस एसयूवी में डीएचटी ट्रांसमिशन को दिया गया है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में 25.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 27.79 लाख रुपये है। इसे BaaS के साथ भी ऑफर किया गया है जिसकी कीमत 21.79 लाख रुपये है और इसके साथ प्रति किलोमीटर 3.20 रुपये देने होंगे।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में एमजी हैक्‍टर पीएचईवी का सीधा मुकाबला Hyundai Alacazar, Mahindra XUV 7XO, Tata Safari जैसी एसयूवी के साथ Kia Carens Clavis और Toyota Innova Hycross जैसी एमपीवी के साथ भी होगा।

यह भी पढ़ें- MG Hector Tomahawk एसयूवी हुई लॉन्‍च, मिली 517 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत