Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के अररिया में आंधी-तूफान का कहर, घर पर दीवार गिरने से मासूम की मौत; तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 11:51 PM (IST)

    बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने कहर बरपाया। कोठीहाट में एक मकान गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज में शुक्रवार की देर रात तेज आंधी तूफान एवं बारिश में शहर के कोठीहाट में एक मकान गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर दरभंगिया टोला स्थित एक कच्ची घर पर जेसीआई का दीवार गिर गया। जिसमें दबकर तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    घायल बच्चों के नाजुक हालत को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कोठीहाट वार्ड संख्या दो निवासी संजय राय तेज आंधी तूफान एवं बारिश में अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थे। 

    अचानक से मकान का दीवार गिर गया

    अचानक से मकान का दीवार गिर गया, सभी लोग बाहर भागे लेकिन इस दौरान उसका तीन वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उसकी चपेट में आ गया। जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    WhatsApp Image 2026-03-20 at 11.16.50 PM

    वहीं बताया जाता है कि दरभंगिया टोला वार्ड संख्या 11 में जुट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की दीवार के पीछे मो. नाजिर का टीना का का कच्चा मकान है। तेज आंधी तूफान के बीच नाजिर अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ मौजूद था। 

    कच्चे मकान पर गिरा बरगद का पेड़

    इसी बीच बरगद का पेड़ जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के 10 इंच लंबे दीवार पर गिरा और दीवार नाजिर के कच्चे मकान पर गिर गया। जिसमें उसके तीन बच्चे क्रमशः मुंतज़िर उम्र 12 वर्ष मुनाजिर उम्र 5 वर्ष एवं नसीबा उर्फ मन्तसा उम्र 7 वर्ष तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    WhatsApp Image 2026-03-20 at 11.16.51 PM

    स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में दीवार के नीचे दबे हुए तीनों बच्चों को निकाला गया एवं इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बच्चों को रेफर कर दिया है। 

    मामले में वार्ड पार्षद इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि तीनों बच्चों की हालत नाजुक है। जिसे देखते हुए चिकित्सक ने रेफर किया है। तीनों बच्चों के एक हीं परिवार के होने से स्वजनों में कोहराम मच गया है।