Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Araria vidhan sabha Chunav Result: अररिया में कांग्रेस ने जेडीयू को पीछे छोड़ा, अभी फाइनल रिजल्ट बाकी, LIVE

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 04:28 PM (IST)

    अररिया विधानसभा सीट पर इस बार 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस के मौजूदा विधायक अबिदुर रहमान, जेडीयू की शगुफ्ता अजीम और जन सुराज पार्टी की फरहत आरा बेगम शामिल हैं। त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है, क्योंकि महागठबंधन और एनडीए के वोट बंटने से टक्कर कड़ी हो सकती है। 2020 में कांग्रेस के अबिदुर रहमान ने जेडीयू की शगुफ्ता अजीम खान को हराया था।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, अररिया विधानसभा (अररिया)। अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली अररिया विधानसभा सीट (Araria Vidhan sabha Chunav result) पर इस बार के चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी सियासी रण में हैं। 

    अररिया विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक अबिदुर रहमान (Abidur Rahman) कांग्रेस की टिकट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके प्रतिद्वंदी के रूप में JDU प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम (Shagufta Azim), जन सुराज पार्टी से फरहत आरा बेगम (FARHAT ARA BEGUM) व अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Araria Vidhan sabha Chunav result LIVE Updates-

    अररिया विधानसभा सीट पर बीस राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें जेडीयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम 2406 वोटों से पीछे चल रही हैं। वहीं पहले स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी अबिदुर रहमान बने हुए हैं। अब तक के परिणामों में शगुफ्ता को 57012 वोट और अबिदुर रहमान को 59418 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम प्रत्याशी मो. मंजूर आलम 33267 वोट हासिल कर चुके हैं।

    प्रत्येक राउंड में कितने मिले वोट (जेडीयू vs कांग्रेस)

    राउंड शगुफ्ता अजीम (जेडीयू) अबिदुर रहमान (कांग्रेस)
    पहला 4612 2028
    दूसरा 4947 789
    तीसरा 2955 2480
    चौथा 3350 2711
    पांचवाँ 3562 1509
    छठा 5489 1426
    सातवाँ 3989 1591
    आठवाँ 3147 1591
    नौवाँ 1754 4326
    दसवाँ 608 5321
    ग्यारहवाँ 1596 4301
    बारहवाँ 2965 2347
    तेरहवाँ 1278 4511
    चौदहवाँ 654 4912
    पंद्रहवाँ 3617 1601
    सोलहवाँ 4525 2045
    सत्रहवाँ 3040 2685
    अठारहवाँ 2346 3045
    उन्नीसवाँ 2369 3025
    बीसवाँ 1346 5618
    इक्कीसवाँ - -
    बाईसवाँ - -
    तेईसवाँ - -
    चौबीसवाँ - -
    पच्चीसवाँ - -
    छब्बीसवाँ - -
    सत्ताईसवाँ - -
    अट्ठाईसवाँ - -
    उनतीसवाँ - -

    त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना

    अररिया सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना है। यहां भी महागठबंधन और एनडीए के कोर वोट में बिखराव हुआ है। ऐसे में दोनों गठबंधन में मुकाबले का टक्कर होगा।

    चुनाव 2020 का परिणाम

    अररिया विधानसभा सीट का जिला अररिया लगता है और ये अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सीट है। अररिया विधानसभा सीट पर 2020 में कांग्रेस प्रत्याशी अबिदुर रहमान लगातार दूसरी बार विजयी रहे थे। इन्हें कुल 103054 वोट मिले थे। वहीं, इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम खान थीं, जिन्हें 55118 वोट मिले थे। दोनों के बीच का अंतर 47936 था।