Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Forbesganj vidhan sabha Chunav Result: फारबिसगंज विधानसभा में फिर खिलेगा कमल या महागठबंधन लगाएगा सेंध, नतीजे LIVE

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 07:26 AM (IST)

    फारबिसगंज विधानसभा सीट पर इस बार 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के विद्यासागर केसरी, कांग्रेस के मनोज विश्वास और अन्य शामिल हैं। दूसरे चरण में यहाँ 68.98% मतदान हुआ। 2020 में भाजपा के विद्या सागर केसरी ने कांग्रेस के जाकिर हुसैन खान को हराया था। देखना है कि इस बार फारबिसगंज विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होती है।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, फारबिसगंज विधानसभा (अररिया)। अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली फारबिसगंज विधानसभा सीट (Forbesganj Vidhan sabha Chunav result) पर इस बार के चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी सियासी रण में हैं। 

    फारबिसगंज विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक विद्यासागर केसरी (VIDYA SAGAR KESHARI) भाजपा की टिकट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके प्रतिद्वंदी के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज विश्वास (Manoj Bishwas), राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से फातिमा खातून (FATMA KHATUN), जन सुराज पार्टी से मोहम्मद एकरामुल हक (MOHAMMAD EKRAMUL HAQUE) व अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फारबिसगंज विधानसभा सीट पर 68.98 प्रतिशत वोटिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में वोट पड़े। यहां लोकतंत्र के महापर्व का असर मतदाताओं में जबर्दस्त रुप में दिखा। यहां कुल 68.98 प्रतिशत वोट पड़े हैं। अब देखना होगा कि यहां की जनता ने किसे जीत का ताज पहनाया है।

    चुनाव 2020 का परिणाम

    फारबिसगंज विधानसभा सीट का जिला अररिया लगता है और ये अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सीट है। फारबिसगंज विधानसभा सीट पर 2020 में बीजेपी के विद्या सागर केसरी लगातार दूसरी बार विजयी रहे थे। इन्हें कुल 102212 वोट मिले थे। वहीं, इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन खान थे, जिन्हें 82510 वोट मिले थे। दोनों के बीच का अंतर 19702 था।