Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election Result 2025: बांका में 4 सीट पर एनडीए की मिल सकती है बढ़त, एक पर कड़ी टक्कर का अनुमान

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 01:33 PM (IST)

    बांका विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जहां 70% से ज्यादा वोट पड़े। अमरपुर में जदयू और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। शंभूगंज में कांग्रेस और अमरपुर में जदयू को बढ़त दिख रही है। धोरैया एससी सीट पर जदयू और राजद के बीच मुकाबला है। बांका सीट पर भाजपा और सीपीआई के बीच टक्कर है, जबकि बेलहर सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

    Hero Image

    बांका में 4 सीट पर एनडीए की मिल सकती है बढ़त, एक पर कड़ी टक्कर

    बिजेंद्र, बांका। इस विधानसभा चुनाव में बांका ने मतदान प्रतिशत का अपना सारा पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मतदान समाप्त होने के बाद सभी सीटों पर मतदान का प्रतिशत 70 को पार कर गया है। अमरपुर सीट पर जदयू के मंत्री जयंत राज का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह से है। कांग्रेस प्रत्याशी पिछला चुनाव तीन हजार मतों के अंतर से हारे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शंभूगंज में कांग्रेस तो अमरपुर में जदयू प्रत्याशी को बढ़त दिख रही है। जिसकी बढ़त बड़ी होगी वह चुनाव जीतेगा।

    धोरैया एससी सीट पर इस बार जदयू प्रत्याशी मनीष कुमार का मुकाबला राजद के त्रिभुवन दास से है। पिछली बार जदयू यह सीट केवल ढाई हजार मतों के अंतर से हारी थी। रजौन जदयू तो धोरैया इलाके में राजद को बढ़त मिलती दिख रही है।

    बांका सीट पर भाजपा के छह बार के विधायक रामनारायण मंडल के सामने इस बार सीपीआई प्रत्याशी संजय कुमार हैं। रामनारायण मंडल पिछला चुनाव 17 हजार मतों के अंतर से जीते थे। सीपीआई प्रत्याशी इस अंतर को बहुत हद तक कम करते दिख रहे हैं।

    कटोरिया एसटी सीट पर इस बार भी मुकाबला भाजपा और राजद के बीच है। कटोरिया प्रखंड में राजद तो बौंसी में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिख रही है।

    बेलहर सीट इस बार सबसे अधिक चर्चा में है। यहां जदयू विधायक मनोज यादव का मुकाबला जदयू सांसद गिरिधारी यादव के पुत्र राजद प्रत्याशी चाणक्य प्रकाश रंजन से है। बेलहर सदर प्रखंड में जदयू को बढ़त दिखी तो फुल्लीडुमर प्रखंड में राजद को अधिक मत जाता दिखा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Exit Poll में NDA की बन रही सरकार, पिछले दो विधानसभा चुनावों में बिहार में सटीक नहीं रहा है एक्जिट पोल

    यह भी पढ़ें- 'फेल होंगे एग्जिट पोल', राजद का Bihar Exit Poll पर पहला रिएक्शन; मनोज झा बोले- महागठबंधन की बनेगी सरकार