Bakhri Election Result: CPI के किले में LJP (R) ने की सेंधमारी, संजय कुमार 17 हजार मतों से जीते
बखरी विधानसभा सीट (Bakhri election Result) पर वोटों की गिनती खत्म हो गई है। यहां पर लोजपा-आर के उम्मीदवार संजय कुमार ने सीपीआई के सूर्यकांत पासवान को हरा दिया। सूर्यकांत यहां से विधायक रहे थे। पिछले चुनाव में सूर्यकांत पासवान ने उन्होंने बीजेपी के रामशंकर पासवान को हराया था।

बखरी विधानसभा सीट पर लोजपा-आर के उम्मीदवार संजय कुमार ने जीत हासिल की। (फोटो- जागरण)
डिजिटल डेस्क, बखरी (बेगूसराय)। बखरी विधानसभा सीट (Bakhri election Result) पर लोजपा (आर) प्रत्याशी संजय कुमार ने जीत दर्ज की है। 27 राउंड तक की गिनती पूरी होने के बाद संजय कुमार को 98511 मत मिले। वहीं सीपीआई के प्रत्याशी सूर्यकांत पासवान को 81193 मत मिले। इस तरह संजय कुमार 17318 मतों के अंतर से जीत गए।
अंतिम आंकड़ा:
- संजय कुमार (लोजपा-आर)- 98511 मत
- सूर्यकांत पासवान (सीपीआई)- 81193 मत
- संजय कुमार (जन सुराज)- 11529 मत
- विकास कुमार (एनसीपी)- 609 मत
पिछले चुनाव की बात करें तो सूर्यकांत पासवान ने बीजेपी के रामशंकर पासवान को महज 777 मतों से हराया था। सूर्यकांत पासवान को 72177 वोट हासिल हुआ था, वहीं रामशंकर को 71400 मत मिला था। साल 2015 में राजद के उपेंद्र पासवान ने बीजेपी के रामानंद राम को हराया था।
बखरी विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला बेगुसराय लगता है। ये बेगुसराय लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कॉनस्टुएंसी है। 1951 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस से शिवव्रत नारायण सिन्हा ने चुनाव जीता। 2020 में सीपीआई के सूर्यकांत पासवान इस सीट से विजयी हुए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।