Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के बेगूसराय में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत

    By Amitesh SonuEdited By: Kapil Kumar
    Updated: Fri, 12 Jun 2026 07:08 AM (IST)

    बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी, जिसमें तीन दारोगा समेत चार लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा। जागरण

    बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा। जागरण

    संवाद सूत्र, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बखड्डा ढाला के समीप गुरुवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

    बताया गया कि मृतकों में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों का वाहन बखड्डा ढाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस प्रकार हादसे में कुल चार पुलिसकर्मियों की जान चली गयी।

    मृतकों में रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान, अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र तथा बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार शामिल बताए जा रहे हैं। वाहन चालक (प्राइवेट) मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज का निवासी था।

    WhatsApp Image 2026-06-12 at 06.19.56

    घटना की सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। दुर्घटना के कारणों एवं घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि एनएच-31 के इस हिस्से में पूर्व में भी सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसके बाद सड़क किनारे भारी वाहनों के पड़ाव और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

    हादसे में मरने वाले पुलिसकर्मियों और ड्राइवर के नाम

    1. राजन पासवान रतवारा थानाध्यक्ष मोहनियां भभुआ निवासी

    2. नीरज कुमार बेलारी थानाध्यक्ष बिहुरी गया निवासी

    3. ज्ञानेंद्र अमरेंद्र अरार थानाध्यक्ष मनिहारी कटिहार4. ज्योतिष कुमार चालक अमरपट्टी मधेपुरा

    साजन कुमार पासवान कैमूर, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कैमूर कटिहार और नीरज कुमार रोहतास, डेहरी के निवासी थे। वाहन चालक(प्राइवेट) ज्योतिष कुमार मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज का निवासी था।