Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में मछली पकड़ने के लिए तालाब में राहुल गांधी ने लगाई छलांग, जमकर नहाया; देखें VIDEO

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 03:16 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के बेगूसराय में तालाब में छलांग लगाकर मछली पकड़ने की पारंपरिक विधि में भाग लिया। उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। राहुल गांधी का यह अंदाज लोगों को खूब भाया।

    Hero Image

    तालाब में कूदे राहुल गांधी। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, बेगूसराय। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है। मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

    बेगूसराय में शनिवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद तालाब में उतर गए और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी का यह रूप देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। राहुल गांधी को अपने बीच पाकर वहां के लोग काफी उत्साहित नजर आए।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से तालाब में तैयारियां चल रही थीं। जब राहुल गांधी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। फिर मुकेश सहनी जैसे ही तालाब में कूदे वह भी बिना हिचकिचाए तालाब में उतरे और मछुआरों के साथ जुट गए।

    इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुखेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। तीनों नेताओं ने एक साथ तालाब में उतरकर ग्रामीणों के साथ बातचीत की और स्थानीय भोजन का स्वाद भी चखा।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    राहुल गांधी का तालाब में उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।