Sahebpur Kamal vidhan sabha Chunav Result: RJD के किले को नहीं भेद पाए चिराग, सत्तानंद संबुद्ध 15721 मतों से जीते
बेगूसराय जिले की साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट (Sahebpur Kamal election Result) पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। राजद के वर्तमान विधायक सत्तानंद संबुद्ध चुनाव जीत गए हैं। उनका सामना लोजपा (आर) उम्मीदवार सुरेंद्र विवेक से था। पिछले चुनाव में सत्तानंद ने जदयू प्रत्याशी शशिकांत कुमार को हराया था। 2015 में राजद के श्रीनारायण यादव ने लोजपा के मोहम्मद असलम को हराया था।

साहेबपुर कमाल सीट पर सत्तानंद संबुद्ध ने लोजपा-आर उम्मीदवार को हराया। (फोटो- जागरण)
डिजिटल डेस्क, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। Sahebpur Kamal Vidhan sabha Chunav result बेगूसराय जिले के अंतर्गत आनेवाले साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन जी ने चुनाव जीत लिया है। लोजपा (आर) प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक दूसरे नंबर पर रहे। सत्तानंद ने सुरेंद्र को 15721 मतों के अंतर से हरा दिया। पिछले दो विधानसभा चुनाव से यहां से राजद ही बाजी मारती आ रही है। यहां पर पहले फेज में वोटिंग हुई थी।
इस बार मुकाबला काफी कड़ा है। राजद के वर्तमान विधायक सत्तानंद संबुद्ध का सामना लोजपा (आर) उम्मीदवार सुरेंद्र विवेक से था। वहीं जनसुराज की तरफ से मोहम्मद अब्दुल्ला मैदान में थे। वहीं कई निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे थे। कुल 14 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
अंतिम आंकड़ा:
- सत्तानंद संबुद्ध (राजद)- 76798 मत
- सुरेंद्र विवेक (लोजपा-आर)- 61077 मत
- शशिकांत कुमार शशि (निर्दलीय)- 34781 मत
पिछले चुनाव की बात करें तो एनडीए की तरफ से जदयू ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। 2020 में हुए चुनाव में सत्तानंद ने जदयू प्रत्याशी शशिकांत कुमार को 14225 वोटों से पराजित किया था। सत्तानंद को 64888 वोट मिले थे। इस बार एनडीए की तरफ से लोजपा (आर) के खाते में यह सीट गया है।
2015 में जीते थे राजद उम्मीदवार
2015 विधानसभा चुनाव की बात करें तो राजद प्रत्याशी श्रीनारायण यादव ने लोजपा प्रत्याशी मोहम्मद असलम को 45 हजार से अधिक मतों से हराया था। श्रीनारायण को 58.57 प्रतिशत मत हासिल हुआ था। हालांकि 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी प्रवीन अमानुल्लाह को जीत मिली थी। 1951 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस से ब्रह्मदेव नारायण सिन्हा ने चुनाव जीता।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।