Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: भागलपुर में फर्जी शपथ पत्र कांड का बड़ा नेटवर्क हुआ बेनकाब, एक गिरफ्तार

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 11:47 AM (IST)

    भागलपुर में चर्चित फर्जी शपथ पत्र कांड के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन महीने की तकनीकी जांच के बाद जगदीशपुर पुलिस ने सैफुल इस्लाम उर्फ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फर्जी शपथ पत्र बनाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले के चर्चित फर्जी शपथ पत्र कांड में पुलिस बड़े नेटवर्क को बेनकाब कर दिया है। तीन महीने की गहन और तकनीकी जांच के बाद जगदीशपुर थाना पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल कांड में एक अहम गिरफ्तारी की है।

    वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चल रही जांच में अनुसंधानकर्ता एसआई विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार की शाम तातारपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मोहम्मद इस्लाम के पुत्र सैफुल इस्लाम उर्फ बिक्की को एक प्रिंटिंग दुकान से गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपित को जगदीशपुर थाना लाकर गहन पूछताछ की गई और फिर मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

    यह मामला तब सुर्खियों में आया जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फर्जी नामांतरण प्रकरण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

    इसके बाद रेंज आइजी और एसएसपी ने मामले की मॉनिटरिंग की, जबकि जांच की जिम्मेदारी सिटी एसपी को सौंपी गई थी। चार जनवरी को सदर एसडीओ के आदेश पर जगदीशपुर सीओ सतीश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

    पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों जैसे सीडीआर, सर्वर डेटा और अन्य डिजिटल ट्रेल को खंगालते हुए केस को मजबूत दिशा दी। मुख्य आरोपित की मौत के बावजूद पुलिस ने जांच की गति धीमी नहीं होने दी।

    पुलिस की यह कार्रवाई न केवल तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। फिलहाल पुलिस फर्जीवाड़े में संलिप्त अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है, जिससे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- लड़की का पीछा, वीडियो वायरल और सफाई में उतरे JDU नेता; बोले-सच्चाई कुछ और है

    यह भी पढ़ें- बिहार के सीमांचल में फर्जी आधार कार्ड का बड़ा नेक्सस, यूपी-बंगाल से मिल रहा एक्सेस