अद्भुत : मां पार्वती का नया रूप! महाशिवरात्रि पर रैन ड्राप चूड़ियों और झुमकों से होगा भव्य शृंगार
Bhagalpur mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर भागलपुर में मां पार्वती का शृंगार इस बार बेहद खास होगा। रैन ड्राप चूड़ियां, कश्मीरी बैंगल और झुमके आकर् ...और पढ़ें

Bhagalpur mahashivratri 2026 : इस बार मां पार्वती का विशेष शृंगार किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के मौके पर इस बार मां पार्वती के शृंगार में कुछ नया और आकर्षक देखने को मिलेगा। श्रद्धालुओं की आस्था और परंपरा को ध्यान में रखते हुए मां पार्वती को इस वर्ष रैन ड्राप चूड़ियां, कश्मीरी बैंगल और कश्मीरी झुमकों से सजाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
पंडित और व्यापारी बता रहे हैं कि रैन ड्राप चूड़ियां इस साल शिवरात्रि बाजार की खास पहचान बन गई हैं। दही टोला लेन स्थित थोक चूड़ी कारोबारी रवि मित्तल ने बताया कि इन चूड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उनकी खासियत यह है कि बूंदनुमा आकृति रोशनी में मोती जैसी चमक बिखेरती है। साथ ही यह हल्की होने के साथ-साथ लंबे समय तक रंग और चमक बनाए रखती हैं। बाजार में इनकी कीमत 50 से 200 रुपये प्रति डिब्बा है, जिससे हर वर्ग के श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार खरीदारी कर पा रहे हैं।
- कश्मीरी बैंगल से लेकर कश्मीरी झुमकों तक, शृंगार की तैयारियां जोरों पर
- रैन ड्रांप चूड़ियों में बनी बूंदनुमा आकृतियां रोशनी पड़ते ही मोती जैसी चमक बिखेरती हैं
- महाशिवरात्रि को लेकर बनारस के पंडितों की मांग बढ़ी, गई है, कई जगहों पर विशेष गंगा आरती भी
वहीं, चूड़ा कारोबारी सुमित ने कहा कि मां पार्वती के शृंगार में कश्मीरी बैंगल और झुमकों की भी खूब बिक्री हो रही है। कश्मीरी बैंगल की कीमत 200 रुपये प्रति सेट है, जबकि कश्मीरी झुमकों की कीमत 100 से 200 रुपये के बीच है।
महाशिवरात्रि के दिन पंडितों की भी बढ़ी मांग देखी जा रही है। हाउसिंग बोर्ड स्थित बाबा दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और गंगा आरती कराने के लिए बनारस से 23 पंडित आएंगे। शिवभक्त रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि पंडित महादेव की पूजा-पाठ और गंगा आरती करायेंगे।
- भागलपुर में महाशिवरात्रि पर मां पार्वती का अनोखा शृंगार, रैन ड्राप चूड़ियों और कश्मीरी झुमकों से सजेंगी माता
- भागलपुर शिवभक्तों के लिए खास: रैन ड्राप चूड़ियों और कश्मीरी बैंगल के संग महाशिवरात्रि उत्सव
- महाशिवरात्रि 2026: मां पार्वती का शृंगार होगा खास, बनारस से आएंगे पंडित और होगी भव्य झांकी
- शिवरात्रि पर माता पार्वती की सजावट में नया अंदाज, रैन ड्राप चूड़ियों ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की उत्सुकता
इस अवसर पर मंदिर परिसर में आकर्षक झांकी, बैंड बाजा और शहनाई के साथ महादेव की बारात भी निकाली जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को भव्य उत्सव का अनुभव मिलेगा। इसके अलावा भागलपुर जिले के कजरैली थाना अंतर्गत तेतरहार गांव में भी महाशिवरात्रि पर इस बार खास तैयारी की गई है। इस बार यहां नवनिर्मित मंदिर में मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इसलिए भगवान शिव और मां पार्वती का महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजा, शृंगार, आरती, बरात व विवाह की रश्म की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।