भागलपुर-दुमका रेलखंड पर 3 हॉल्ट बनेंगे स्टेशन, एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा स्टॉपेज; रेलवे ने दी मंजूरी
भागलपुर-दुमका और गोड्डा रेलखंड के तीन हॉल्ट, गोनूधाम, पंजवारा रोड और गंगवारा हॉल्ट को स्टेशन के रूप में विकसित करने की मंजूरी मिल गई है। इन स्टेशनों क ...और पढ़ें

भागलपुर-दुमका रेलखंड पर 3 हॉल्ट बनेंगे स्टेशन, एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा स्टॉपेज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर-दुमका और गोड्डा रेलखंड के तीन हॉल्ट को स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। गोनूधाम हॉल्ट, पंजवारा रोड और गंगवारा हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा मिलने की पूर्व रेलवे से इसकी मंजूरी भी मिल गई है। स्टेशन बनने से यहां यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। प्लेटफॉर्म का विस्तार होगा। सभी स्टेशनों में कम से कम दो प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा।
यात्रियों के बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था की जाएगी। रोशनी की उचित व्यवस्था होगी। 24 घंटे टिकटों की बुकिंग के लिए टिकट घर की व्यवस्था रहेगी। स्टेशन बनने के बाद इन जगहों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
मालदा मंडल ने पिछले साल एक सर्वे कराया था। जिसमें ट्रेनों के बेहतर संचालन व यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए स्टेशनों को विकसित करने की बात हुई थी।
एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा स्टॉपेज
मंडल से प्रस्ताव पूर्व रेलवे के कोलकाता स्थित मुख्यालय को भेजा गया था। जहां से मंजूरी मिल गई है। ये काम गतिशक्ति योजना से कराया जाएगा। अभी इन तीनों जगह पर सिर्फ ट्रेनों का ठहराव होता है। स्टेशन के रूप में विकसित होने के बाद और ट्रेनों का ठहराव दिया जाएगा। एक्सप्रेस ट्रेनें भी रुकेंगी।
जरूरत के अनुसार फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की व्यवस्था की जा सकती है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस योजना पर 9-10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
जगदीशपुर में बनेगा नया टर्मिनल स्टेशन
भागलपुर जंक्शन से 14.40 किलोमीटर दूर जगदीशपुर में नया टर्मिनल स्टेशन बनाना है। भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेल दोहरीकरण होगा। जिसपर 3169 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। भू-अर्जन की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही दोहरीकरण का कार्य भी जल्द शुरू करने की दिशा में पहल की जा रही है।
इधर, जगदीशपुर में नया टर्मिनल स्टेशन बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ गया है। तीन साल में इसे पूरा किया जाएगा। तीन यात्री प्लेटफॉर्म, दो फुटओवर ब्रिज (एफओबी), सर्विस बिल्डिंग व सर्कुलेटिंग एरिया, चार लूप लाइन, दो गुड्स लाइन, पांच स्टेबलिंग लाइन, दो शंटिंग नेक, दो रेक ट्रांसफर लाइन, दो सिक लाइन, तीन पिट लाइन बनाई जाएगी।
दुमका-भागलपुर सेक्शन
दुमका-भागलपुर सेक्शन पर बनने वाला टर्मिनल की अनुमानित लागत 310.45 करोड़ है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार भागलपुर–हंसडीहा–दुमका रेलखंड पर स्थित जगदीशपुर हॉल्ट को न्यू भागलपुर टर्मिनल स्टेशन विकसित करने पर काम कराया जाएगा। न्यू भागलपुर टर्मिनल में प्लेटफॉर्म शेड व क्विक वाटरिंग की सुविधा भी रहेगी।
इसी के साथ मौजूदा भागलपुर स्टेशन को 481.60 करोड़ रुपये से मल्टीस्टोरी बनाया जाएगा। दूसरी ओर पीरपैंती-गोड्डा के बीच नई रेललाइन बिछाई जाएगी। इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी गई है। इधर, पुनसिया और संझा हॉल्ट को ब्लाक हट स्टेशन का दर्जा दिया गया है।
ब्लॉक हट बनने से ट्रेनों का संचालन आसान होगा। इससे कम दूरी होने पर ट्रेनों को पीछे से रवाना किया जा सकेगा। जिससे यात्रियों व रेलवे का समय बचेगा और सुरक्षा पुख्ता होगी। रेलवे ने मोबाइल यूटीएस की सुविधा भी शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।