BSEB कंपार्टमेंटल परीक्षा : मैट्रिक-इंटर का शेड्यूल जारी, 2 मई की तारीख नोट कर लें, भागलपुर में 10 केंद्र बनाए गए
भागलपुर में बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 2 मई से शुरू होने वाली ये परीक्षाएं मैट्रिक के ...और पढ़ें

मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से, भागलपुर में 10 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाएं 2 मई से शुरू होंगी। मैट्रिक (10वीं) की परीक्षाएं 6 मई तक चलेंगी, जबकि इंटर (12वीं) की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं 11 मई तक आयोजित की जाएंगी।
5602 परीक्षार्थी होंगे शामिल
इस वर्ष दोनों परीक्षाओं में जिले के कुल 5602 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है, ताकि किसी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न हो।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
मैट्रिक परीक्षा के लिए पांच केंद्र निर्धारित
मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जिला स्कूल, मोक्षदा बालिका इंटर विद्यालय, सीसी बालिका विद्यालय, नव स्थापित जिला स्कूल और श्याम सुंदर इंटर स्कूल शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 2546 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
इंटर परीक्षा के लिए भी पांच केंद्र
इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें मारवाड़ी पाठशाला, झुनझुनवाला बालिका विद्यालय, टीएनबी कालेजिएट, राय हरि मोहन ठाकुर विद्यालय और गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 3056 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम
शिक्षा विभाग द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर वीक्षकों की तैनाती, पुलिस बल की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।