CBSE 10वीं के परिणाम घोषित, 98.8% अंक लाकर भागलपुर के यश राज बने जिले के टॉपर
सीबीएसई ने 10वीं का परिणाम डिजिटल माध्यम से जारी किया, जिससे छात्रों को उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर आसानी हुई। भागलपुर में डीएवी बरारी के यश राज ने 98.80% ...और पढ़ें

यश राज, दिव्यांश और प्रिया कुमारी। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, भागलपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का परिणाम इस वर्ष डिजिटल माध्यम से जारी किया, जिससे विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने में काफी सुविधा हुई।
छात्र-छात्राओं ने उमंग एप और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देखा और आसानी से अंक पत्र भी आसानी से डाउनलोड कर सकें।
परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से डीएवी बरारी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीएवी बरारी के यश राज 98.80 अंक लाकर जिला टॉपर बने। इसके अलावा जिले चार बच्चों को 97 प्रतिशत अंक आए हैं।
इनमें डीएवी बरारी के दिव्यांश, स्वाति मिश्रा चौहान पब्लिक स्कूल, मयंक माधव बाल भारती विद्यालय, नवगछिया और प्रिया कुमारी न्यू होराइजन स्कूल की शामिल है।
वहीं, सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि जिले में इस वर्ष करीब 5200 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 32 विद्यालयों के छात्र शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि भागलपुर जोन का समग्र परिणाम कैसा रहा, इसकी विस्तृत जानकारी गुरुवार को ही उपलब्ध हो पाएगी। वहीं, बोर्ड ने असफल विद्यार्थियों को सुधार का अवसर भी दिया है। किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर छात्र मई में आयोजित दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
यदि उसमें भी सफलता नहीं मिलती है तो जुलाई में कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर मिलेगा। जिले के कई छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
जिले के टॉपर्स की सूची
- यश राज- 98.8 %(डीएवी पब्लिक स्कूल)
- दिव्यांश- 97%-(डीएवी पब्लिक स्कूल)
- स्वाति मिश्रा – 97% (चौहान पब्लिक स्कूल)
- मयंक माधव – 97% (बाल भारती विद्यालय, नवगछिया)
- प्रिया कुमारी – 97% (न्यू होराइजन स्कूल)
- राधा कुमारी – 96.9% (चौहान पब्लिक स्कूल)
- सुतिक्षण वत्स झा – 96.80% (हैप्पी वैली स्कूल)
- रिया चौधरी – 96.7% (चौहान पब्लिक स्कूल)
- अंशु कुमार- 96.6 %(डीएवी पब्लिक स्कूल)
- सोनाक्षी कुमारी – 96.2% (जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा)
- मन्नू जी – 96% (आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर)
- रचना शर्मा – 95.8% (चौहान पब्लिक स्कूल)
- हर्षित राज – 95.8% (एसकेपी विद्या विहार)
- आकृति राज – 95.8% (डिवाइन हैप्पी स्कूल)
- देविका – 95.2% (नवयुग विद्यालय)
- मानव विशाल- 95 %(डीएवी पब्लिक स्कूल)
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result: मुरादाबाद में 'ध्रुव' का दबदबा, CL गुप्ता वर्ल्ड स्कूल ने भी मारी बाजी; बेटियों ने फिर दिखाया दम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।