Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में रिश्ते शर्मसार: बेटियों ने पिता को मृत दिखाकर बेची जमीन, घर से भी निकाला

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:59 PM (IST)

    घोघा थाना क्षेत्र में दो सगी बेटियों ने अपने जीवित पिता को दस्तावेजों में मृत दिखाकर उनकी 14 डिसमिल जमीन बेच दी। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पीड़ित बुनेल यादव और एसडीएम से लगाई गुहार। (जागरण)

    HighLights

    1. बेटियों ने जीवित पिता को मृत दर्शाया।

    2. पिता की 14 डिसमिल जमीन बेच दी।

    3. पीड़ित पिता को घर से बेदखल किया।

    संवाद सूत्र, घोघा। दो सगी बहनों द्वारा दस्तावेजों में अपने जीवित पिता को मृत दिखाकर पिता के हिस्से की जमीन बेचने का मामला प्रकाश में आया है।

    मामला घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह गांव का है। मामले को लेकर पीड़ित पिता जानीडीह निवासी बुनेल यादव पिता स्व.दीपनारायण यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी कहलगॉव को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

    पीड़ित बुनेल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हे पुत्र नही है,सिर्फ दो पुत्री है दोनों की शादी हो चुकी है। पत्नी की मौत बीस वर्ष पहले हो चुकी है। मेरी खतियानी जमीन है जिसे मेरी बेटी ने बिना मेरे सहमति के बेच दिया। यहां तक की दस्तावेजों में मुझे मृत दिखाया गया है।

    उक्त जमीन का विवरण इस प्रकार है मौजा शंकरपुर कोदवार,थाना-41, खाता -2133, खेसरा-(7038-7039), कुल रकवा 14 डेसिमल है।

    मर्जी के बगैर बंटवारा

    मेरी मर्जी के बगैर पारिवारिक (गोतिया) बंटवारा भी बनाया गया जिसमें मेरा कहीं भी हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान नहीं है ना ही मुझे हिस्सेदार बनाया गया गई।

    उक्त बंचवारे में मेरी दोनो पुत्री को हिस्सेदार बनाया गया। इसी हिस्सेदारी के आढ़ में मेरी पुत्री प्रीति देवी पति अभिषेक कुमार यादव व रेशमी देवी पति कृष्ण कुमार यादव ने मुझे मृत घोषित कर उपरोक्त वर्णित मेरी जमीन अन्य व्यक्ति के हाथ में (रजिस्ट्री कर दी) बेच दी। मुझे घर से भी निकाल दिया है, मैं वृद्ध असहाय दर दर भटक रहा हूं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में बस का सफर हुआ महंगा, 1 जून से 10 से 15% तक बढ़ेगा किराया; विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

    यह भी पढ़ें- बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन बचाने के लिए बनेगा स्पेशल सेल, अवैध कब्जेदारों पर चलेगा सरकार का डंडा