Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर आज से, देश भर की एनएसएस टीमें लेंगी हिस्सा; तैयारी पूरी

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 02:47 AM (IST)

    भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर शुरू हो रहा है। इसमें बिहार, हरियाणा, असम सहित 14 राज्यों और 13 एनएसएस निदेशाल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरूआत। फोटो-सोशल

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार से राष्ट्रीय एकता शिविर की शुरुआत होगी। इसमें भाग लेने के लिए बिहार, हरियाणा, असम समेत विभिन्न राज्यों की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की टीमें भागलपुर पहुंच चुकी हैं। टीएमबीयू के एनएसएस स्वयंसेवकों ने सभी टीमों का स्वागत किया। यह 10 फरवरी तक चलेगा।

    शिविर के पहले दिन बुधवार की सुबह छह बजे से विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत हो जाएगी। इसका विधिवत उद्घाटन सुबह 11.30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन दिवस पर फिट भारत–हिट भारत कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंगलवार को एनएसएस बिहार-झारखंड क्षेत्रीय निदेशालय के निदेशक विनय कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों से संबंधित आवश्यक जानकारियां लीं और अधिकारियों को निर्देश दिए।

    13 एनएसएस निदेशालयों व 14 राज्यों के प्रतिभागी होंगे शामिल

    इसमें देश के सभी 13 एनएसएस निदेशालयों एवं 14 राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में यह कार्यक्रम 2003 के बाद दूसरी बार आयोजित हो रहा है।

    राष्ट्रीय एकता शिविर में होगा डॉ. राहुल कुमार की पुस्तक का विमोचन

    शिविर के दौरान टीएमयू के शिक्षक व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार की पुस्तक ‘राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्र निर्माण’ का विमोचन होगा।

    यह भी पढ़ें- क्या बिहार म्युचुअल टीचर ट्रांसफर पॉलिसी में होगा बदलाव? शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में दिया बड़ा बयान

    यह भी पढ़ें- डिजिटल हेल्थ सेवाओं में बिहार बना देश का अग्रणी राज्य, ग्रामीण इलाकों तक पहुंची सुविधा

    यह भी पढ़ें- बिहार में प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज शुरू करने की तैयारी, शिक्षा मंत्री बोले 'चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे'