रील बनाओ, ₹3 लाख जीतो: श्रावणी मेला में कंटेंट क्रिएटर्स की खुली लॉटरी; ये है नियम
बिहार पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेले की भक्ति और संस्कृति को डिजिटल मंच पर लाने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक विशेष वीडियो प्रतियोगिता शुरू की है। ...और पढ़ें

AI Generated Image
HighLights
बिहार पर्यटन ने श्रावणी मेले के लिए वीडियो प्रतियोगिता शुरू की।
कंटेंट क्रिएटर्स 25 हजार फॉलोअर्स के साथ भाग ले सकते हैं।
विजेताओं को तीन लाख रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। श्रावणी मेला 2026 की भक्ति, संस्कृति और कांवरिया पथ के अद्भुत रंग अब सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेगी। बिहार पर्यटन विभाग ने पहली बार कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स के लिए विशेष वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता शुरू की है।
'श्रावणी मेला 2026 : इन्फ्लुएंसर की नजर से' थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मेले की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को डिजिटल मंच पर नई पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता में कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स वाले कंटेंट क्रिएटर्स भाग ले सकेंगे।
पर्यटन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस वर्ष श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा। प्रतियोगिता में रचनात्मकता, प्रस्तुति और सामाजिक प्रभाव के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।
प्रतिभागियों को मुंगेर, भागलपुर और बांका जिले से गुजरने वाले कांवड़िया पथ तथा श्रावणी मेले से जुड़े दृश्य, आस्था और संस्कृति पर 30 सेकेंड से दो मिनट तक का वीडियो या रील तैयार करनी होगी।
तैयार वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने के बाद विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फार्म के माध्यम से भेजना होगा। पर्यटन विभाग ने विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए हैं।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को तीन लाख रुपये, द्वितीय को दो लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाले को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये तथा पांच प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये का प्रशंसा पुरस्कार मिलेगा।