Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की लाइफलाइन विक्रमशिला पुल पर रत्ती भर भी जगह नहीं, सभी वाहन फंसे हैं, अभी इस मार्ग से यात्रा करने से बचें, ट्रैफिक पूरी तरह ठप

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:16 PM (IST)

    मंगलवार को भागलपुर के विक्रमशिला पुल पर बाबा बिशु की पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के कारण चार घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Bhagalpur News: विक्रमशिला पुल पर चार घंटे तक लगा भीषण जाम, ट्रैफिक दबाव से यातायात प्रभावित

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। मंगलवार सुबह विक्रमशिला पुल पर अचानक बढ़े यातायात दबाव के कारण करीब चार घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। सुबह लगभग 8 बजे से 12 बजे तक पुल और आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए और सामान्य यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

    पूजा-अर्चना के लिए बढ़ा ट्रैफिक दबाव बना जाम की वजह

    मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा सीमा क्षेत्र में बाबा बिशु की पूजा-अर्चना के लिए झारखंड के दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और वाहनों का काफिला भागलपुर होते हुए नवगछिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान विक्रमशिला पुल पर अचानक ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।

    Vikramshila Bridge Traffic Jam4

    जीरो माइल से सबौर तक लगी वाहनों की लंबी कतार

    जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जीरो माइल से लेकर सबौर और ओवरब्रिज तक ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन घंटों तक एक ही स्थान पर फंसे रहे। सुबह के समय ऑफिस और अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

     

    पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर कराया यातायात सामान्य

    स्थिति की जानकारी मिलते ही दोनों ओर की यातायात पुलिस सक्रिय हो गई और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कराया। कई स्थानों पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम को कम करने का प्रयास किया गया।

    दोपहर 12 बजे के बाद मिली राहत

    डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि अचानक ट्रैफिक लोड बढ़ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता और अतिरिक्त बल की मदद से दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

    शहर में ट्रैफिक सुधार की नई योजना, 10 चौक-चौराहों पर लगेंगे स्टील डिवाइडर

    इधर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने नई योजना तैयार की है। अगले एक सप्ताह के भीतर 10 प्रमुख चौक-चौराहों पर स्टील के स्थायी डिवाइडर लगाए जाएंगे। पहले चरण में तिलकामांझी चौक, जीरो माइल, नगर निगम, कचहरी चौक, घंटाघर चौक, डिक्सन मोड़ और स्टेशन चौक पर लगभग 80 फीट तक डिवाइडर लगाए जाने की योजना है।

    ट्रैफिक पोस्ट से मिलेगी जाम से राहत की उम्मीद

    इसके अलावा आधा दर्जन स्थानों पर नए ट्रैफिक पोस्ट भी अगले सप्ताह से शुरू किए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि इन कदमों से शहर में जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी।