Bihar Chunav Result 2025: बिहार का सबसे रोमांचक मुकाबला, 27 वोटों से जीते JDU के राधाचरण साह
Bihar Chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुर का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। संदेश विधानसभा क्षेत्र में जदयू के राधाचरण साह सिर्फ 27 वोटों से जीते। 28 राउंड की मतगणना में राजद के दीपू सिंह ज्यादातर आगे रहे, लेकिन अंतिम चरणों में जदयू प्रत्याशी ने बाजी मार ली। पोस्टल बैलट से जदयू प्रत्याशी विजयी घोषित हुए।
-1763124170991.webp)
जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह। (जागरण)
जागरण संवाददाता, भोजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। भोजपुर में बिहार का सबसे रोमांचक और नजदीकी मुकाबला हुआ है। जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह केवल 27 वोट से चुनाव जीत गए हैं।
28 राउंड की मतगणना के दौरान कई बार मामला आगे-पीछे होता रहा। हालांकि, अधिकांश समय राजद के दीपू सिंह आगे रहे, लेकिन अंतिम के चार-पांच चरणों में जदयू प्रत्याशी ने अच्छी रिकवरी की। 28 में राउंड की मतगणना के बाद राजद यहां से 36 मतों से आगे था। उसमें पोस्टल बैलट जोड़े गए तो जदयू प्रत्याशी 27 वोटों से आगे हो गए।
जदयू प्रत्याशी के जीतने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।