त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: पटना-मदार के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, आरा में भी स्टॉपेज
रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के लिए मदार अजमेर-पटना साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

त्योहारों के लिए मदार अजमेर-पटना साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन, आरा में भी रुकेगी
HighLights
मदार अजमेर-पटना साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पर्व के लिए विशेष सुविधा।
आरा जंक्शन पर भी होगा इस ट्रेन का ठहराव।
जागरण संवाददाता, आरा। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मदार अजमेर-पटना के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत यह ट्रेन आरा जंक्शन पर भी रुकेगी।
गाड़ी संख्या 09601/02 मदार-पटना साप्ताहिक पूजा स्पेशल का संचालन निर्धारित अवधि में किया जाएगा। मदार से यह ट्रेन सुबह 6:40 बजे रवाना होगी।
किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर, बांदीकुई, आगरा ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज और डीडीयू के रास्ते अगले दिन सुबह 4:18 बजे बक्सर, 5:44 बजे आरा जंक्शन और 6:28 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 8:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 09602 का परिचालन दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार किया जाएगा। पटना जंक्शन से ट्रेन सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। यह 10:30 बजे दानापुर, 10:58 बजे आरा जंक्शन और 11:50 बजे बक्सर पहुंचेगी।
इसके बाद डीडीयू समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 1:20 बजे मदार अजमेर पहुंचेगी। त्योहारों के दौरान राजस्थान से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन से राहत मिलने की उम्मीद है।
