Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार; डॉ. प्रेम कुमार ने दिया बयान, बोले-मैं सिर्फ कार्यकर्ता हूं

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 03:33 PM (IST)

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बक्सर के ब्रह्मपुर में कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री का निर्णय पार्टी करेगी। उन्होंने बाबा ब्रह्मेश्वर ना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बाबा ब्रह्मेश्‍वरनाथ मंदिर में पूजा करते डॉ. प्रेम कुमार। जागरण

    संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर)। बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इसपर सभी की टकटकी लगी हुई है। इस बीच कयासों का सिलसिला जारी है।

    अलग-अलग नाम पर चर्चा चल रही है। हालांक‍ि क‍िन्‍हें बिहार की जिम्‍मेदारी म‍िलेगी, यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। इस बीच बिहार विधानसभा के अध्‍यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि कौन मुख्‍यमंत्री होगा, इसका फैसला पार्टी करेगी।

    डॉ. प्रेम कुमार शुक्रवार रात बक्‍सर के ब्रह्मपुर पहुंचे थे। यहां उन्‍होंने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। विधि विधान के साथ बाबा का पूजन भी किया।

    राज्‍य की सुख-शांत‍ि का मांगा आशीर्वाद

    इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने उन्हें सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्‍होंने कहा कि राज्य में सुख, शांति और खुशहाली के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।

    यहां आने पर बहुत प्रसन्नता होती है और पहले भी कई बार बाबा का दर्शन करने आया हूं। बिहार के नए मुख्यमंत्री के दावेदारी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी करेगी कि कौन बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।

    सहकारिता मंत्री के रूप में क‍िया बेहतर कार्य

    मैं पार्टी का एक साधारण और समर्पित कार्यकर्ता हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देती है। उसका मैं पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करता हूं।

    सहकारिता मंत्री के रूप में भी मैं अच्छा काम करने का प्रयास किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के यहां आने की सूचना पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं थी। यहां से पूजा करने के बाद डुमरांव के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए।