Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों के झगड़े में भड़की हिंसा; 40 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्‍या, बक्‍सर की घटना

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 10:50 AM (IST)

    बक्सर के कनझरूआं गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 40 वर्षीय सुनीता देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। कोरान सराय थाना क्षेत्र के कनझरूआं गांव में शनिवार की रात मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया।

    इस घटना में 40 वर्षीय सुनीता देवी की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान सुनीता देवी, पति बीर बहादुर साह (40 वर्ष) के रूप में की गई है।

    बच्‍चों के बीच शुरू हुआ था विवाद

    बताया जाता है कि पड़ोसियों के बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

    इसी दौरान सुनीता देवी पर हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित महिलाएं मौके से फरार हो गईं।

    घटना की सूचना मिलते ही कोरान सराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

    चार के खिलाफ प्राथम‍िकी दर्ज

    मृतका के स्वजनों के बयान पर पड़ोस की चार महिलाओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    इधर, इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सुनीता देवी की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं, वहीं ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।