Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: बक्सर में गेहूं कटवाने गए किसान के सिर और सीने दागी गोलियां, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 01:08 PM (IST)

    बक्सर के नैनीजोर दियर में 58 वर्षीय किसान तारकेश्वर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे देर रात गेहूं कटवाने खेत गए थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बक्सर में किसान को मारी गोली। सांकेतिक फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले के नैनीजोर थाना अंतर्गत नैनीजोर दियर में देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नैनीजोर निवासी 58 वर्षीय तारकेश्वर यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

    हत्या की पुष्टि करते नैनीजोर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार, दिन में कड़ी धूप होने के कारण देर रात 10.30 बजे तारकेश्वर यादव थाना क्षेत्र के गायघाट मौजा अंतर्गत अपने खेत में गेहूं की फसल कटवाने गए थे। तभी पूर्व से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर मे सिर और सीने में दो गोली लगने के निशान मिले हैं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

    घरवालों से पूछताछ में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है और न कोई आवेदन प्राप्त हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, विगत 28-30 वर्षों से दियारा की जमीन का विवाद चल रहा है। जिस जमीन पर फसल कटवाने गए थे, वह भी विवादित जमीन का हिस्सा था।

    अब तक की जांच में हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गेहूं काटने के लिए जो लोग गए थे उनके बारे में पता लगाया जा रहा है जिससे हमलावरों के बारे में जानकारी मिल सके।

    यह भी पढ़ें- MIT के पास बनेगा आधुनिक कियोस्क स्ट्रीट मार्केट, छोटे कारोबारियों को मिलेगा स्थायी रोजगार

    यह भी पढ़ें- वैशाली में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे फाटक खोलकर गेटमैन गायब, 10 मिनट तक हॉर्न बजाता रहा लोको पायलट