Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar Election Result 2025: कौन बनेगा बक्सर का 'बॉस'? BJP के आनंद और कांग्रेस के संजय में टक्कर

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 06:57 AM (IST)

    बक्सर में 2025 के विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav result 2025) को लेकर उत्सुकता है। भाजपा के आनंद और कांग्रेस के संजय के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषक इस चुनाव को करीबी मुकाबला मान रहे हैं। आज साफ हो जाएगा कि बक्सर का बॉस आखिर कौन बनेगा।

    Hero Image

    BJP के आनंद मिश्रा और कांग्रेस के संजय कुमार में टक्कर

    डिजिटल डेस्क, बक्सर। बक्सर विधानसभा सीट (Buxar Vidhan Sabha chunav Result 2025) पर पूर्व IPS आनंद मिश्रा ताल ठोक रहे हैं। वह यहां से बीजेपी के कैंडिडेट हैं। उनके सामने जन सुराज के तथाघट हर्षवर्धन, कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला इन प्रत्याशियों के बीच ही संभव है। आज परिणाम सामने आएंगे और साफ हो जाएगा कि बक्सर का अगला 'बॉस' कौन होगा?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बक्सर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला बक्सर लगता है। ये बक्सर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली असेंबली सीट है। 1951 में हुए यहां पहले चुनाव में कांग्रेस के लक्ष्मीकांत तिवारी विधायक बने थे। 2020 में यहां से कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी लगातार दूसरी बार विधायक बने थे।

    पिछले चुनाव में क्या हुआ?

    आंकड़ों पर गौर करें तो, पिछले विधानसभा चुनाव में बक्सर विधानसभा में दो प्रमुख उम्मीदवार कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी एवं एनडीए के भाजपा प्रत्याशी परशुराम चौबे के बीच मुकाबला था।

    विधानसभा में कुल 56.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें कुल 89749 तथा 72155 महिलाओं ने मतदान किया था और जीत-हार का अंतर महज 3892 वोट का था।

    बक्सर सीट का इतिहास

    बक्सर का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। माना जाता है बक्सर में गुरु विश्वामित्र का आश्रम था। यहीं पर राम और लक्ष्मण का प्रारम्भिक शिक्षण-प्रशिक्षण हुआ। प्रसिद्ध ताड़का राक्षसी का वध राम द्वारा यहीं पर किया गया था।

    1764 ई॰ का 'बक्सर का युद्ध' भी इतिहास प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि वैदिक मंत्रों के बहुत से रचयिता इस नगर में रहते थे। इसका संबंध भगवान राम के प्रारंभिक जीवन से भी जोड़ा जाता है।

    यह भी पढ़ें- Mahua Election Result 2025: महुआ में टाइट फाइट, लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप और RJD के मुकेश में मुकाबला

    यह भी पढ़ें- Raghopur Election Result 2025: राघोपुर में दिलचस्प मुकाबला, तेजस्वी बचा पाएंगे कुर्सी या सतीश करेंगे 'खेला'

    यह भी पढ़ें- Imamganj Election Result 2025: जीतनराम मांझी की बहू दीपा कर पाएंगी कमाल या रितु जलाएंगी लालटेन?