Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौसा में बनेगा नया पब्लिक स्पॉट; यादव मोड़ पर ‘विकास चौक’ का प्लान तैयार, लहराएगा विशाल त‍िरंगा

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 09:35 AM (IST)

    चौसा के यादव मोड़ तिराहे को 'विकास चौक' के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां एक विशाल राष्ट्रीय तिरंगा झंडा, आकर्षक मिनी पार्क और आधुनिक फव्वारा स्थापित ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नि‍रीक्षण करते पीडब्‍ल्‍यूडी के अधिकारी। जागरण

    संवाद सहयोगी, चौसा (बक्सर)। प्रखंड मुख्यालय स्थित यादव मोड़ का प्रमुख तिराहा, जो कैमूर व रोहतास जिलों को जोड़ने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा क्षेत्र में रणनीतिक रूप से स्थित है, अब नए स्वरूप में नजर आएगा।

    राज्य सरकार के निर्देश पर इस तिराहे को ‘विकास चौक’ के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है।

    परियोजना के तहत यहां बड़े आकार का राष्ट्रीय तिरंगा झंडा स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही एक आकर्षक मिनी पार्क और आधुनिक फव्वारे का निर्माण किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र की सुंदरता और उपयोगिता दोनों में वृद्धि होगी।

    पीडब्‍ल्‍यूडी के अधिकारियों ने क‍िया निरीक्षण 

    इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर बुधवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग की सहायक अभियंता वंदना कुमारी समेत अन्य तकनीकी अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान जमीन की उपलब्धता, यातायात व्यवस्था और निर्माण की संभावनाओं का गहन आकलन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    मौके पर उपस्थित पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि ‘विकास चौक’ बनने से चौसा की पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

    साथ ही यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा, जहां वे परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।

    एनओसी मिलते ही शुरू होगा काम 

    अधिकारियों के अनुसार, योजना को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    गौरतलब है कि बिहार सरकार की पहल के तहत जिले के प्रमुख चौराहों को ‘विकास चौक’ के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें चौसा का यादव मोड़ भी शामिल है।