Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Benipur Vidhan Sabha Chunav Result : दरभंगा जिले के बेनीपुर विधानसभा से जदयू के विनय कुमार चौधरी जीते

    By Dharmendra SinghEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 10:49 PM (IST)

    Benipur Election Result: बेनीपुर विधानसभा सीट पर जदयू के विनय कुमार चौधरी ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी दूसरे नंबर पर रहे। पिछली बार जीत चुके विनय कुमार चौधरी अपनी बढ़त बरकरार रहा है।

    Hero Image

    बेनीपुर में इस बार भी जदयू का कब्जा।

    डिजिटल डेस्क, दरभंगा।(Benipur Vidhan Sabha Election Result 2025) : दरभंगा जिले के बेनीपुर विधानसभा से जदयू के विनय कुमार चौधरी 13, 603  मतों से जीत गए है। पहले राउंड में विनय कुमार चौधरी को 2895 मत और कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी को 2371 मत प्राप्त हुआ।  प्रो. विनय कुमार चौधरी की जीत खुशी में शुक्रवार की शाम बेनीपुर के व्यवसायियों एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद, विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी जिंदाबाद का नारा जमकर लगाया। वहीं जगह-जगह पर मिठाइयां बांटी एवं पटाखा छोड़ा। बता दें कि  बेनीपुर विधानसभा सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन असली जंग जदयू और कांग्रेस के बीच ही रही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेनीपुर में प्रत्याशियों को मिले मत

    विनय कुमार चौधरी- जदयू- 84207-- 13603 मत से विजयी
    मिथिलेश कुमार चौधरी- कांग्रेस- 70604
    अमरेश कुमार अमर- जन सुराज पार्टी- 6558
    अवधेश कुमार झा- निर्दलीय- 5428
    प्रमोद पासवान- बहुजन समाज पार्टी- 2001
    प्रमीला झा- भारतीय महासंघ पार्टी- 714
    प्रमोद कुमार साहु- राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी- 565
    विद्यानंद राम- वाजिब अधिकार पार्टी- 816
    शंकर डोम उर्फ शंकर मल्लिक- आम जनता प्रगति पार्टी- 392
    सियालखन यादव- ओपन पीपुल्स पार्टी- 863
    अमरजी मिश्र- निर्दलीय- 699
    इमतियाज अहमद- निर्दलीय- 1422
    चुनचुन झा- निर्दलीय- 6532
    महेन्द्र नारायण महत्तो- निर्दलीय- 4457नोटा- 3108