Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा एयरपोर्ट पर छह महीने बाद 18 विमानों का आवागमन, टैक्सी चालक और दुकानदार भी खुश

    By Mrityunjay Bhardwaj Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 07:56 PM (IST)

    दरभंगा एयरपोर्ट पर छह महीने बाद रविवार को 18 विमानों का आवागमन हुआ, जिससे परिसर गुलजार रहा। यात्रियों की भीड़ से टैक्सी चालक और दुकानदार भी खुश दिखे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । दरभंगा एयरपोर्ट पर फिर से रौनक लौट आई। दिनभर 18 विमानों के आवागमन से एयरपोर्ट परिसर यात्रियों की भीड़ से गुलजार रहा।

    चाय और नाश्ते के ठेले, टैक्सी और ऑटो चालकों की मुस्कानें इस बात का प्रमाण थीं कि लंबे समय बाद सामान्य आर्थिक गतिविधियां भी सुचारू हो रही हैं।

    हालांकि कुछ उड़ानों में देर से आगमन ने यात्रियों की सहनशक्ति की परीक्षा ली, लेकिन कुल मिलाकर एयरपोर्ट का माहौल उत्साह और उम्मीद से भरपूर था।

    बता दें दरभंगा एयरपोर्ट से छह महीने बाद रविवार को 18 विमानों का आवागमन हुआ। इससे एयरपोर्ट पर यात्री आवागमन से परिसर गुलजार बना हुआ था।

    एयरपोर्ट के बाहर चाय नाश्ता के दुकानदारों के साथ टैक्सी चालक भी आमदनी से प्रसन्न दिखे। वहीं मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट ढाई घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से 16 मिनट पहले पहुंच गई । मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 11:05 से दो घंटा 38 मिनट विलंब से 1:43 में पहुंची ।

    कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:50 से 24 मिनट विलंब से 11:14 में पहुंची। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:15 से दो मिनट विलंब से 12:17 में पहुंची।

    मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से 34 मिनट विलंब से 1:24 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 1:05 से 42 मिनट विलंब से 1:47 में पहुंची।

    हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से 17 मिनट विलंब से 2:37 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 2:45 से 24 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 26 मिनट विलंब से 3:46 में पहुंची।