विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा : पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 4 थानाध्यक्ष बदले, 6 पदाधिकारियों का तबादला

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:46 PM (IST)

दरभंगा में बेहतर पुलिसिंग के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने चार थानाध्यक्षों समेत छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। 

दरभंगा में बेहतर पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था को लेकर बदलाव (फोटो-प्रतीकात्मक)

दरभंगा में बेहतर पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था को लेकर बदलाव (फोटो-प्रतीकात्मक)

HighLights

  1. एसएसपी ने दरभंगा में छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया।

  2. चार थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर भेजा गया।

  3. बिरौल थानाध्यक्ष को अमर्यादित वीडियो वायरल होने पर हटाया गया।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। बेहतर पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने चार थानाध्यक्ष सहित छह पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को बिरौल थानाध्यक्ष बनाया गया है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

सकतपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को कमतौल थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार-टू को जाले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित दारोगा हरेंद्र कुमार को सिमरी थानाध्यक्ष और विश्वविद्यालय थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत दारोगा विपिन कुमार को सकतपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वीडियो प्रसारित होने के बाद बिरौल प्रभारी थानाध्यक्ष हटाए गए

बताया जाता है कि मंगलवार को बिरौल के प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसमें वे एक फरियादी के साथ महिला पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते और गाली-गलौज करते दिख रहे थे।

वीडियो में कई जनप्रतिनिधियों के संबंध में भी आपत्तिजनक बातें कहे जाने का दावा किया जा रहा है। इसी कारण से उनपर गाज गिरने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में रिश्वतखोर दारोगा बर्खास्त, डीआईजी ने की कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- दरभंगा के बिरौल थानाध्यक्ष का अभद्र भाषा वाला वीडियो वायरल, पहले भी गाली-गलौज पर हटाए गए थे

यह भी पढ़ें- पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने से झुलसे युवक ने पटना में तोड़ा दम, दरभंगा में पुलिस की सुस्ती पर भड़के परिजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।