Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में फिल्मी अंदाज में लूट से पहले बदमाशों ने परिवार को दी थी चौंकाने वाली धमकी

    By Mukesh Srivastava Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 05 Apr 2026 05:05 PM (IST)

    दरभंगा के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में दिनदहाड़े पांच-छह हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। उन्होंने दुकानदार मनोज कुमार ठाकुर, उनके बेटे और ग्राह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दरभंगा में लूट की घटना सीसीटीवी में कैद।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा । नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित महथा सिंधी सदा मार्केट में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रेम ज्वेलर्स नामक थोक दुकान से हुई लूट मामले में दुकानदार सुंदरपुर निवासी मनोज कुमार ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    कहा है कि दोपहर दो बजकर 40 मिनट में पांच-छह की संख्या में बदमाश उनकी दुकान में प्रवेश कर गए। प्रवेश कर हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। जिसका मैं और मेरे पुत्र प्रेम कुमार सहित उनका दो कर्मी और दो ग्राहक ने विरोध करने की कोशिश की।

    इसके बाद पिस्टल दिखाकर जान से मार देने की धमकी दी। इस दौरान सभी के साथ मारपीट की। इससे सभी डर गए। इसके बाद सभी को एक कोने में एकत्र कर दिया।

    दुकान में रखे सात सौ ग्राम सोना, 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण सहित 10 लाख नकदी और ग्राहक रंधीर ठाकुर के पास से आठ लाख नकदी बैग में रख लिए। बारी-बारी से कुल आठ मोबाइल भी छीन लिया।

    इस दौरान घटना की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को जान से हाथ धोने की धमकी दी। लूट बाद जाने दौरान दुकान को बाहर से बंदकर ताला जड़ दिया।

    उधर, जानकारों ने बताया सात ग्राम सोना और 25 किलो चांदी के आभूषण की बाजार मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ है। लेकिन, स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से चार बैक को भरकर बदमाश ले गए, उससे यह प्रतीत होता है कि लूट इससे दो से तीन गुणा अधिक हुई है।

    बहरहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी जारी है।