राम कृष्ण तुलना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा, ठगेश्वर शास्त्री कहकर बिहार में मजा चखाने की चेतावनी
Tejashwi Yadav Vs Dhirendra Shastri: तेजस्वी यादव ने बाबा बागेश्वर के राम-कृष्ण तुलना वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, ...और पढ़ें

मधुबनी जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर तेजस्वी के इस कड़े बयान के बाद राज्य का सियासी पारा पूरी तरह से गरम गया है।
जागरण संवाददाता, दरभंगा। Baba Bageshwar Controversy: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान को लेकर बिहार की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाबा बागेश्वर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'ठगेश्वर शास्त्री' तक कह डाला।
मधुबनी जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर तेजस्वी के इस कड़े बयान के बाद राज्य का सियासी पारा पूरी तरह से गरम गया है।

भगवान को बांटने का आरोप
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बाबा बागेश्वर सत्ताधारी दल के इशारे पर भगवान को बांटने की घटिया राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस बार वे बिहार आते हैं तो उन्हें सही समय पर मजा चखा दिया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष के इस आक्रामक रुख से आरजेडी और बागेश्वर धाम के बीच पुरानी अदावत एक बार फिर सरेआम आ गई है।
राम-कृष्ण तुलना से उपजा विवाद
पूरा विवाद धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना की थी।
मध्य प्रदेश के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि "हमारे (राम जी) सीधे हैं और तुम्हारे (कृष्ण जी) टेढ़े हैं, वो टेढ़ा देखते हैं और टेढ़ा चलते हैं..."।
इस टिप्पणी पर भारी आपत्ति जताते हुए भगवान में भेद करने और भावनाएं आहत करने का आरोप लगा, हालांकि बाद में उन्होंने इसे महज हास्य-विनोद बताया था।
पुरानी अदावत की नई कड़ी
राजद और बाबा बागेश्वर के बीच यह टकराव नया नहीं है, इससे पहले भी कई मौकों पर आरजेडी खुलकर विरोध कर चुकी है।
मई 2023 में पटना के नौबतपुर कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव ने डीएसएस के बैनर तले एयरपोर्ट पर रोकने की चेतावनी दी थी, वहीं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी तीखे हमले किए थे। हालांकि विरोध के बावजूद मई 2025 में धीरेंद्र शास्त्री मुजफ्फरपुर के विष्णु महायज्ञ में शामिल होने आए थे।