Trending

    नेपाल चुनाव: रक्सौल से सटे पर्सा में 1090 अस्थायी मतदाता पंजीकृत, वीरगंज कारागार-डाकघर में बनाया गया मतदान केंद्र

    By Vijay GiriEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 04 Mar 2026 02:00 AM (IST)

    नेपाल के पर्सा जिले में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुल 1,090 अस्थायी मतदाता पंजीकृत किए गए हैं, जिनके लिए वी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। रक्सौल से सटे पर्सा जिला वीरगंज नेपाल में होने वाले आगामी 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव को लेकर पर्सा जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में भाग लेने के लिए जिले में कुल 1,090 अस्थायी मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इन मतदाताओं के लिए दो अस्थायी मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, सरकारी कर्मचारी, कारागार में बंद कैदी, सुरक्षा निकायों के कर्मचारी सहित अन्य अस्थायी मतदाता प्रतिनिधि सभा के समानुपातिक प्रणाली के तहत मतदान कर सकेंगे।

    जिला निर्वाचन कार्यालय पर्सा की प्रमुख अनामिका रौनियार ने बताया कि मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को उसी स्थान पर मतदान करने की सुविधा दी गई है, जहां उनकी ड्यूटी लगी है। वहीं अन्य अस्थायी मतदाताओं के लिए वीरगंज कारागार और जिला डाकघर परिसर पर्सा में अस्थायी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    वीरगंज कारागार के प्रशासक बाबुलाल रेग्मी ने बताया कि कारागार में बंद 35 कैदी मतदाता सूची में शामिल हैं, जो प्रतिनिधि सभा के समानुपातिक प्रणाली के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कैदियों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए कारागार परिसर में ही अस्थायी मतदान केंद्र बनाया गया है।

    इधर पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी ( डीएम ) भोला दाहाल ने कहा कि जिले में भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है।

    वहीं सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर-13 हेडक्वार्टर पर्सा के गणपति एवं सशस्त्र पुलिस उपरीक्षक मोहन बहादुर क्षेत्री ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा तैयारी और मजबूत की गई है।

    जिले के चारों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 107 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 46 स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें 7 महिलाएं और 39 पुरुष हैं। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से 61 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 5 महिलाएं और 56 पुरुष शामिल हैं।

    प्रशासन दृढ़ संकल्पित है कि सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों के बीच पर्सा जिले में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगा। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है।